संता रो रहा था! बंता: तुम क्यों रो रहे हो?
संता: मेरी मुर्गी मर गई है!
बंता: इतना तो मैं अपने बाप के मरने पर भी नहीं रोया था!
संता: तुम्हारा बाप कौनसा अंडे देता था!

संता: तुम्हारा बेटा बिल्कुल तुम्हारे जैसा दिखता है!
बंता: धीरे से बोल! वो पड़ोसी का बेटा है!

संता ने पढ़ा, `बिल गेट्स के माइक्रोसोफ्ट ने स्काइप 4.5 करोड़ में खरीदी`!
संता: इन्टरनेट से फ्री में तो डाऊनलोड होता है, फालतू में पैसे दिये!

संता को 1000 का नोट मीला जिस पर लिखा था, `हैप्पी न्यू इयर`! उसने अपनी जेब से 1000 का नोट निकाला, उस पर `सेम टू यू` लिखा और वहीँ रख कर चला गया!

एक कंजूस की शादी में बार बार पानी पेश किया जा रहा था!
संता भूख से बेहाल होकर चिल्लाया: भाई बिरयानी मिलेगी क्या? पानी गले में अटक गया है!

बॉस: जब मैंने तुम्हें काम से निकाला तबसे तुम रोज़ मेरे घर के सामने पोटी क्यों करते हो?
संता: आपको ये बताने के लिये कि मैं भूखा नहीं मर रहा हूँ!

संता की बेटी: पापा, कल आपके घर में से एक सदस्य कम हो जाएगा!
अगले दिन संता की बेटी भाग जाती है!
संता: लड़की ने काम तो गलत किया पर थी वो ज्योतिषी!

संता: मैं सुसु सुबह 6 बजे करता हूँ और पोटी 7 बजे करता हूँ!
डाक्टर: तो इस में क्या परेशानी है?
संता: पर मेरी आँख 8 बजे खुलती है!

बंता: शादी क्या है?
संता: कुंवारों के लिये `एलपेनलिबे`, जी ललचाये रहा न जाये और शादीशुदा के लिये `क्लोर्मिंट`, दुबारा मत पूछना!.

जीतो: मैं तुम्हारी याद में 15 दिन में ही आधी हो हो गई हूँ, मुझे लेने कब आ रहे हो?
संता: 15 दिन और रुक जाओ!

End of content

No more pages to load

Next page