बंता: इतना उदास क्यों हो?
संता: पत्नी से झगडा हुआ! वो बोली 30 दिन तक बात नहीं करुँगी!
बंता: तुम्हें तो खुश होना चाहिये!
संता: आज आखिरी दिन है!

बंता: शादी और 11:59 में क्या समानता है?
संता: दोनों के बाद 12 बजते है और दिन बदल जाते हैं!

संता बार में बैठा रो रहा था!
वेटर: क्यों रो रहे रहे हो?
संता: साला जिस लडकी को भुलाने के लिये पी रहा था, उसका नाम ही याद नहीं आ रहा!

बंता: प्यार कर के शादी करनी चाहिये या शादी कर के प्यार करना चाहिये?
संता: शादी कर के प्यार करना चाहिये, मगर इसकी खबर बीवी को नहीं होनी चाहिये!

मैंने एक दिन मंदिर की दान पेटी में एक रूपये डाल कर एक अच्छा दोस्त माँगा! तब भगवान ने मुझे तुमसे मिलाया और कहा, 'एक रूपये में ऐसा ही मिलेगा'!

संता ने हवा में सिक्का उछाला! हेड आया तो विस्की पीनी है, टेल आया तो रम पीनी है खड़ा रहा तो बियर और अगर हवा में रहा तो आज से दारू बंद!

एयर होस्टेस सभी यात्रियों से: कृपया अपनी -अपनी बेल्ट बांध ले!
संता: मैडम जिन्होंने पजामा पहना है वो क्या करें?

संता: डाक्टर दो साल पहले मुझे बुखार था!
डाक्टर: तो अब क्या हुआ?
संता: यहाँ से गुजर रहा था तो सोचा पूछ लूँ आपने नहाने को मना किया था अब नहा लूँ?

संता: मेरे दोस्त ने चुपके से मेरे मोबाईल से मेरी गर्लफ्रेंड का नम्बर ले लिया!
बंता: फिर क्या हुआ?
संता: बेवकूफ कल रात से खुद की बहन को रोमैन्टिक मैसेज भेज रहा है!

संता: आन्सर शीट पर सबसे पहले क्या लिखूं?
बंता: यह की इस शीट पर लिखे गए आन्सर काल्पनिक है जिनका किसी भी किताब से कोई सम्बन्ध नहीं है!

End of content

No more pages to load

Next page