संता (होटल मेनेजर से): सुबह के वक्त मैं बेड पर नाश्ता लेना पसंद करता हूँ!
मेनेजर: कोई बात नहीं लेकिन आपको अपना बेड नीचे रेस्ट्रान्ट में लाना होगा!
संता: यार बहुत मुश्किल है टीचर से प्यार करना!
बंता: क्यों?
संता: लव लैटर भेजा था असाइन्मन्ट समझ कर चेक कर दिया, और बोली अपनी लिखाई सुधारों!
एक गाँव में नदी पर ब्रिज बनाया गया!
लोग: बहुत अच्छा हो गया!
संता: हाँ जी, पहले धूप में तैर के नदी पार करते थे अब छॉव में तैर के करेंगे!
बंता: शादी में लड़की को क्यों सजाया जाता है?
संता: माल जैसा भी हो पर पैकिंग अच्छी होनी चाहिये!
बंता: आपकी पत्नी गुम हुई है आपने पुलिस को क्यों नहीं बताया?
संता: क्योंकि जब मेरा स्कूटर गुम हुआ था तो पुलिस वालो ने 15-20 दिन चला कर वापिस कर दिया था!
संता (पुलिस स्टेशन में): ये फोटो किसकी हैं?
पुलिस: यह मुजरिमों की है जिनको अर्रेस्ट करना हैं!
संता: जब फोटो ली थी तब अर्रेस्ट कर लेना था न!
बंता: आप आफिस से कभी छुट्टी क्यों नहीं लेते? क्या आपका आफिस आपके बिना चल नहीं सकता?
संता: नहीं आसानी से चल सकता है! पर छुट्टी लेकर मैं उन्हें इस बात का अहसास नहीं कराना चाहता!
डाक्टर: क्या तुम्हें पता नहीं मेरा क्लिनिक सुबह सिर्फ 9 से 12 बजे तक खुला रहता है?
संता: मुझे तो पता है पर उस कुत्ते को नहीं पता जिसने मुझे काटा है!
बंता: आप बताओ कि मैं शादी करूं या न करूं!
संता: करो न करो तुम्हारी मर्जी! दोनों हालातों में तुम्हें तो पछताना ही है !
बंता: यह कैसे पता लगाया जा सकता है कि सभी ट्रेन टाईम पर चल रही हैं?
संता: कोई भी ट्रेन आने से पहले अपनी घड़ी रेलवे लाइन पर रख के!



