संता: तो तुम्हें उस लड़की का पिता तीन बार अपने घर से धक्के मारकर निकाल चुका है?
बंता: हाँ तीन बार ही समझो! दो बार वो मुझे धक्के मारकर निकाल चुका है! और तीसरी बार मैं आज रात उसके घर जा रहा हूँ!
संता: हमारा कुत्ता जब सुबह अखबार अपने मुँह से उठाकर मुझे पकड़ाता है तो हमारा पड़ोसी आगबबूला हो जाता है!
बंता: ऐसा क्यों?
संता: क्योंकि वो अखबार उनके घर आता है!
संता: हवलदार साहब मैं पिछले एक घंटे से अपनी पत्नी का यहाँ खड़ा इंतज़ार कर रहा हूँ!
हवलदार: तो..
संता: क्या आप रौब से मुझे यहाँ से भागने के लिये कहने का कष्ट करेंगे?
संता: सिर्फ दो चीज़े हैं जो तुम्हें अच्छा डांसर नहीं बनने देती!
बंता: वो दोनों चीज़े क्या हैं?
संता: तुम्हारे पैर!
बंता: क्या यह सच है कि पैसा बोलता है?
संता: बिल्कुल! पैसा बोलता है!
बंता: मेरे पास जो पैसा आता है वो भी बोलता है पर सिर्फ बाये - बाये बोलता है!
बंता: एक अच्छी पत्नी और भूत में क्या समानता है?
संता: दोनों के बारे में सबने सुना ज़रूर है, देखा किसी ने भी नहीं!
बंता: वो आदमी मुझे मुड़-मुड़ कर क्यों देख रहा है?
संता: उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसे नमूने भी दुनिया में हैं!
बंता: क्या आप वृद्दाश्रम के लिये कुछ देना पसंद करेंगे?
संता: हाँ, अपनी सास!
संता: मैं कुछ भी करता हूँ तो मेरी बीवी बीच में आ जाती है!
बंता: यार तू कार चला कर देख!
संता: मेरे दादा जी पुनर्जन्म में विश्वास रखते थे!
बंता: आप यह कैसे कह सकते हैं?
संता: क्योंकि वह अपनी वसीयत में अपनी जायदाद अपने ही नाम छोड़ गए हैं!



