बंता: लड़कियां शराब से इतनी नफरत क्यों करती है?
संता: क्योंकि शराब पीने के बाद उनके चूहे जैसे पति शेरों जैसा बरताव करने लगते हैं!
बंता: क्या खाना खाने से पहले आप भगवान् को प्रार्थना करते हैं?
संता: नहीं, मुझे ऐसा करना नहीं पड़ता क्योंकि मेरी पत्नी अच्छा खाना बनाती है!
बंता: आप मिट्टी क्यों खोद रहे हो?
संता: मेरे दादाजी ने कहा है कि मैंने उनका नाम मिट्टी में मिला दिया है, बस वही ढूंढ़ रहा हूँ!
संता अपनी शादी वाले दिन बहुत उदास था!
बंता: क्या बात है? आप उदास क्यों हो?
संता: मेरे ससुराल वालों ने बारात में कम लोगो को लाने के लिये कहा है! पता नहीं मुझे लेकर जाएँगे भी या नहीं!
बंता: सुना है आप अपनी पत्नी के साथ बर्तन धोते हो?
संता: तो क्या हुआ! वो भी तो मेरे साथ रोटियाँ पकाती है!
संता: अगर हम अपनी डाईट का ख्याल रखे तो हम 85 साल तक जिन्दा रह सकते है!
बंता: पर 85 साल तक जिन्दा रहना कौन चाहता है?
संता: जो 84 साल का हो गया हो!
बंता: (रेस्ट्रान्ट में बैठे) ओह मारे गए! जिसमे आफिस का सारा कैश पड़ा है, वो सेफ तो खुला रह गया!
संता: चिंता न करो सेफ फिर भी सेफ है क्योंकि हम दोनों तो यहाँ है!
संता (रेस्ट्रान्ट में साथ वाले टेबल पर बैठे बंता से): क्या आपका नाम संता है?
बंता: नहीं तो, क्यों?
संता: मेरा नाम संता है! आप मेरा कोट पहने हुये हैं!
संता शराब पीते पीते रोने लगा!
बंता: क्या हुआ आप क्यों रो रहे हो?
संता: जिस लड़की को भुलाने के लिये मैं पी रहा हूँ उसका नाम मुझे याद नहीं आ रहा!
बंता: डाक्टर साहब मेरी याददाश्त बहुत कमजोर है, इसका कोई ईलाज है?
संता: इसका ईलाज यही है कि आप यह भूल जाइये कि आपकी याददाश्त कमजोर है!



