बंटी: यार तू स्कूल क्यों नहीं जाता!
पप्पू: कई बार जाता हूँ पर वो धक्के मार कर निकाल देते हैं!
बंटी: क्यों कौन सा स्कूल है मुझे नाम बता मैं देखूंगा!
पप्पू: कन्या हाई स्कूल!
बंटी : शादी में दुल्हन को घूँघट में क्यों रखा जाता है।
पप्पू : ताकि किसी के मुहँ से ये ना निकल जाए
अबे ये तो मेरी वाली है।
मोदी जी आपने विश्वेवरैया बोलने का चैलेंज दिया था ना,
अब आप पिचतिस को अंकों में लिख कर दिखाएँ
पप्पू।
दोस्त: यार ये शादी का क्या मतलब होता है?
पप्पू: धूमधाम से खुद की सुपारी देना!
टीचर: मेरे पापा काम पर गए हैं इसका Future Tense बताओ?
पप्पू: वो कल भी जायेंगे... किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक के दिखाए!
टीचर: 1 से 10 तक गिनती सुनाओ!
पप्पू: 1,2,3,4,5,7,8,9,10
टीचर: 6 कहाँ है?
पप्पू: जी वो तो मर गया!
टीचर: मर गया? कैसे मर गया?
पप्पू: जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज़ में बता रहे थे कि नदी में बहने से 6 की मौत हो गई!
पप्पू: मेरा German Shephard किसी को भी घर के अंदर घुसने नहीं देता!
बंटी: अबे तेरे पास तो देसी कुत्ता है!
पप्पू: नाम German Shephard है उसका!
टीचर: ईरादे बुलन्द होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है!
पप्पू: मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूँ!
टीचर: कैसे?
पप्पू: हैंड पम्प से!
पप्पू: और भाई कैसी चल रही है लाइफ?
बंटी: घरवाली के ताने, सुबह शाम गाने, बाकी ऊपर वाला जाने!
टीचर: अगर दुनिया में बिजली नहीं होती तो टीवी कैसे देखते?
पप्पू: मोमबत्ती जला के!



