टीचर: तुम पढाई कबतक करते हो?
पप्पू: मोबाइल चार्ज में लगा हो तब तक!
टीचर: अच्छा बताओ पप्पू हमको गर्मी लगती है तो हम कूलर चला लेते हैं और जब ठंड लगे तो क्या करना चाहिये!
पप्पू: कूलर के चारों ओर आग लगा देनी चाहिए कूलर गर्म हवा देगा!
इंग्लिश की क्लास में पप्पू लेट पहुँचा!
टीचर: पप्पू व्याह आर यू सो लेट?
पप्पू: सर वो ना!
टीचर: पप्पू स्पीक इन इंग्लिश!
पप्पू: सर माय कार वास फसिंग इन कीचड़ नो हिलिंग नो डुलिंग, ओनली भुर्र... भुर्र... भुर्र... करिंग!
टीचर ने कहा यदि भूकंप आये तो हमें खुले में जाना चाहिए!
तभी पप्पू ने कहा कि खुले में जाने से विद्या बालन ने मना किया है!
टीचर: गेट आउट इडियट!
टीचर: एक दिन ऐसा आयेगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा! सब जीव नष्ट हो जायेंगे! पृथ्वी तबाह हो जायेगी!
पप्पू: मैडम जी, उस दिन ट्यूशन आना है क्या?
अध्यापक: समन्दर में नींबू का पेड़ हो तो तुम नींबू कैसे तोड़ोगे?
पप्पू: चिड़िया बनकर!
अध्यापक: तुझे चिड़िया तेरा बाप बनाएगा?
पप्पू: समन्दर में पेड़ आपका बाप लगाएगा?
पप्पू: कल मैंने एक राकेट छोड़ा तो सीधा सूरज से टकरा गया!
बंटी: फिर क्या हुआ?
पप्पू: फिर मेरी पिटाई हुई!
बंटी: किसने पीटा?
पप्पू: अरे यार और किसने सूरज की मम्मी ने!
टीचर: वो 1 सुंदर लड़की खड़ी है! इसको दूसरे शब्दों में कहो!
पप्पू: वो देखो कमीनो, तुम्हारी भाभी खड़ी है!
पप्पू: 2 पंखे देना, 1 लेडीज और 1 जेन्ट्स
सेल्समैन: पंखों में लेडीज और जेन्ट्स नहीं होता!
पप्पू: साले, कैसे नहीं होता, 1 बजाज का दे और 1 ऊषा का!
टीचर: चल बता जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं?
पप्पू: सिम्पल है, क्योंकि वहां सिर्फ हवा और लात ही खाने को मिलते हैं!
टीचर: गेट आउट!



