टीचर: तुमने Home Work क्यों नहीं किया?
पप्पू: मैं हॉस्टल में रहता हूँ।
टीचर: तो?
पप्पू: हॉस्टल में Home Work कैसे कर सकता हूँ? हॉस्टल वर्क देना चाहिए था न।
बंटी: ओये सुन 2nd Year का रिजल्ट आ गया क्या?
पप्पू: हाँ आ गया और तमीज़ से बात कर।
बंटी: क्यों?
पप्पू: क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूँ।
संता: फोन पर कौन था?
पप्पू: दोस्त था।
संता: वास्तव में कौन था?
पप्पू: संजय दत्त।
टीचर: चल बता 4 और 4 कितने होते हैं?
पप्पू: 10 होते हैं।
टीचर: 8 होते हैं नालायक।
पप्पू: हम दिलदार घर से हैं, 2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
बंटी और पप्पू दोनों भाई एक ही कक्षा में पढ़ते थे।
टीचर: तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू: मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है इसलिए।
पप्पू ने ब्लड टेस्ट करवाया।
रिजल्ट आया A+
सोच कर बड़ा अचरज हुआ कि साली कामयाबी तो रग-रग में दौड़ रही है तो स्कूल में C क्यों मिलता है।
पप्पू साइकिल से जा रहा था। अचानक एक लड़की से भिड़ गया।
लड़की: घंटी नहीं मार सकता था बे?
पप्पू: अबे मैंने पूरी साइकिल मार दी, अब क्या घंटी अलग से मारुं।
टीचर: क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
पप्पू: क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाये।
पप्पू: यार, बड़ा मुश्किल है टीचर से प्यार करना।
बंटी: क्यों, क्या हो गया?
पप्पू: भाई, एक लव लेटर भेजा, तो उसमे भी 8-8 स्पेलिंग मिस्टेक मार्क कर दी।
अंकल: अरे बेटा पहचाना नहीं हमें?
पप्पू: नहीं?
अंकल: अरे कैसे पहचानोगे बहुत छोटे थे तुम जब हमें मिले थे।
पप्पू: जब आप इतने समझदार हो, तो बेवकूफों वाले सवाल क्यों पूछते हो?



