टीचर: मामूली शब्द का वाक्य में प्रयोग करें?
पप्पू: मेरी माँ-मूली बड़े शौंक से खाती है।
टीचर: चाँद पर पहला कदम किसने रखा?
पप्पू: नील आर्मस्ट्रांग ने।
टीचर: और दूसरा?
पप्पू: दूसरा भी उसी ने रखा होगा... लंगड़ी खेलने थोड़े ही गया होगा।
टीचर: तुम पक्षियों के बारे में सब जानते हो?
पप्पू: जी हाँ।
टीचर: अच्छा ये बताओ कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता?
पप्पू: मरा हुआ पक्षी।
बंटी: यार, तुमने स्कूल आना क्यों छोड़ दिया?
पप्पू: मेरे पापा कह रहे थे कि एक जगह बार-बार जाने से इज्ज़त कम हो जाती है।
मास्टर जी: मुहावरे का अर्थ बताओ "सांप की दुम पर पैर रखना"।
पप्पू: पत्नी को मायके जाने से रोकना।
मास्टर जी समझ नहीं पा रहे हैं कि इसे बाहर निकालूँ या क्लास का मॉनीटर बनाऊँ?
टीचर: तुम पक्षियों के बारे सब जानते हो?
पप्पू: हाँ।
टीचर: अच्छा ये बताओ कौन-सा पक्षी उड़ नहीं सकता?
पप्पू: मरा हुआ पक्षी।
पप्पू: मैं यहाँ नहीं रहूँगा। इतना छोटा सा कमरा, ना कोई खिड़की है और ना बाथरूम, मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।
वेटर: पर सर ये तो... !
पप्पू: नहीं... नहीं मुझे मेरे पैसे दे दो।
वेटर: अबे गवार ये लिफ्ट है, कमरा ऊपर है।
टीचर: बताओ अकबर का जन्म कब और कहाँ हुआ?
पप्पू: मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूँ, डिलवरी थोड़ी कराता फिरूँ।
संता: सरकारी स्कूल के मास्टर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
पप्पू: GST
संता: पागल कहीं के सही बताओ।
पप्पू: जी पापा, Government School Teacher!
टीचर: 'हाथ कंगन को आरसी क्या' का मतलब समझाएं?
पप्पू: जो महिलाएं हाथ में कंगन पहन कर गाड़ी चलाती हैं, पुलिस उनसे आर सी नहीं मांगती है।



