दोस्त: तेरा इतिहास का पेपर कैसा हुआ?
पप्पू: बहुत बुरा... सालों ने मेरे जन्म से भी पहले के प्रशन पूछ रखे थे।
दोस्त: यार ये शादी का क्या मतलब है?
पप्पू: धूम-धाम से खुद की सुपारी देना।
सारी फिज़िक्स को हिला डाला।
टीचर: कौन सा लिक्विड और सॉलिड मिक्स करने पर गैस बनती है?
पप्पू: राजमा-चावल!
पप्पू: ATM से पैसे निकाल लूँ क्या?
सेक्योरिटी गार्ड: हाँ भाई, निकाल ले।
पप्पू: पेचकस ला तो ज़रा।
पप्पू: अरे बंटी, ये कुत्ते पूँछ क्यों हिलाते हैं?
बंटी: कॉमन सैंस की बात है भाई, अब पूँछ कुत्ते को तो नहीं हिला सकती ना।
टीचर: क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
पप्पू: पता नहीं Exam में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
पप्पू स्कूल में गधा लेकर आया।
अध्यापिका: ये गधा क्यों लेकर आये हो?
पप्पू: आप ही तो कहती हैं कि मैंने बड़े-बड़े गधों को इंसान बनाया है। तो मैंने सोचा कि इसका भी भला हो जाये।
दीवार पर लिखा था,यहाँ कुत्ते सूसू करते हैं। पप्पू ने वहाँ सूसू किया और हँस के बोला: इसे कहते हैं दिमाग, सूसू मैंने किया और नाम कुत्ते का आएगा।
'Mohenjo Daro' पे पप्पू ने एक Sentence बनाया,
मोहन जो दारू तुम्हारे पास है उसे अकेले मत पी जाना।
जीतो: बेटा मार्केट जा रही हूँ, कुछ लाना है तेरे लिए?
पप्पू: हाँ, मम्मी जा ही रही हो तो एक Cute सी बहु ले आना।
दे थप्पड़ दे थप्पड़



