टीचर: 'ज्यों-ज्यों इलाज़ किया, मर्ज़ बढ़ता ही गया', इसमें कवि का आशय क्या है?
पप्पू: सर लगता है कि कवि का इलाज़ किसी सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
टीचर: पप्पू एक कहानी सुनाओ, शिक्षा के साथ।
पप्पू: मैने अपनी गर्लफ्रेंड फोन किया वो सो रही थी फिर उसने मुझे फोन किया मैं सो रहा था।
शिक्षा: जैसी करनी वैसी भरनी
टीचर: पप्पू, A B C सुनाओ।
पप्पू: A B C
टीचर: शाबाश, और सुनाओ।
पप्पू: और सब बढिया, आप बताओ।
बंटी: आज इतनी ठंड क्यों है?
पप्पू: सूरज नही निकला ना
बंटी: क्यों नही निकला?
पप्पू: उसकी मम्मी ने नही निकलने दिया। बोली कि ठंड में कहाँ जायेगा, पड़ा रह कम्बल में, फालतू की आवारागर्दी करेगा।
टीचर: बताओ रोज बादाम खाने से क्या होगा?
पप्पू: जी, बादाम खतम हो जाएंगे।
पप्पू: पंडित जी, मेरी शादी नहीं हो रही है। कोई उपाय बताओ।
पंडित: बड़ों से 'सदा सुखी रहो' के आशीर्वाद लेना बंद करो।
टीचर: वे तीन शब्द बताओ, जो सबसे ज्यादा बोले जाते हैं।
पप्पू: मुझे नहीं पता।
टीचर: शाबाश बेटा, बैठ जाओ।
मिनी: अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे?
पप्पू: मैं भी मर जाऊँगा।
मिनी: पर क्यों?
पप्पू: तेरे चक्कर में उधारी इतनी हो गयी है कि जीना मुश्किल है।
टीचर: पप्पू, मैंने तुम्हें थप्पड मारा, इसका भविष्य काल बताओ।
पप्पू: छुट्टी के बाद आपकी मोटर-साईकल पैंचर मिलेगी।
एक नए टीचर ने पप्पू से पूछा, "इस पंछी के पैर देखो और इसका नाम बताओ।"
पप्पू: पता नहीं।
टीचर: तुम फेल हो गये। अपना नाम बताओ।
पप्पू: मेरे पैर देखो और नाम बताओ।



