sms

एक दिन संता पप्पू को समझा रहा था।
संता: बेटा मेहनत किया कर, मेहनत करने से कोई मर नहीं जाता।
पप्पू: इसीलिए तो मैं मेहनत नहीं करता पापा, असली मज़ा तो उसी काम में है जिसमे जान का खतरा हो।

sms

मिनी: मेरे चेहरे पर बहुत दाने निकल रहे हैं।
पप्पू: तब तो तुम केसर का चलता फिरता स्रोत हो।
मिनी: वो कैसे?
पप्पू: तुमने सुना नहीं, 'दाने-दाने में केसर का दम'।

sms

टीचर: आयत निर्यात का एक अच्छा सा उदाहरण बताओ?
पप्पू: सोनिया गाँधी और सानिया मिर्ज़ा।

बंटी: वाह यार मस्त हेल्थ आ गई तेरी, क्या देसी घी खा रहा हैं या प्रोटीन पाउडर?
पप्पू: अबे सर्दी बहुत है स्वेटर पहना है कमीज के अंदर।

sms

टीचर: तुम्हारा रिजल्ट बहुत ख़राब आया है, कल पापा को साथ लेकर आना वरना...
पप्पू: वरना क्या?
टीचर: वरना रिजल्ट फेसबुक पर अपलोड करके उसमें पापा को टैग कर दूँगी।
पप्पू: अच्छा तो मैं भी मम्मी को बता दूँगा कि मेरी मैडम पापा की Friend List में है।

sms

टीचर: क्या कोई बता सकता है कि भगवान ने लड़कियों को क्यों बनाया? पप्पू: ताकि वो हम लड़कों की Life बर्बाद कर सकें। टीचर: बस कर पगले रुलाएगा क्या?

टीचर: A B C D सुनाओ
पप्पू: A B C D E F G H I J K L N O Q R S T U V W X Y Z
टीचर: P M कहाँ गया?
पप्पू: Foreign Tour पे।

sms

मिनी: क्या कर रहे हो?
पप्पू: मूंगफली खा रहा हूँ।
मिनी: हाय... अकेले अकेले?
पप्पू: अब 10रु की मूंगफली में लंगर लगाऊँ?

sms

जीतो: बेटा, तुम तो पढ़ने में बड़े होशियार हो, फिर ट्यूशन वाले को रखने की क्या जरूरत है?
पप्पू: माँ, तुम भी तो घर का काम करने में होशियार हो, फिर काम वाली बाई को रखने की क्या जरूरत है?
फिर क्या... दे चप्पल... दे चप्पल

sms

टीचर: किसी ऐसी जगह का नाम बताओ, जहाँ पर बहुत सारे लोग हों फिर भी तुम अकेला महसूस करो?
पप्पू: जी, परीक्षा हॉल

End of content

No more pages to load

Next page