एक दिन टीचर ने पप्पू का पूरा लंच खा लिया और डकारते हुए बोला, "बेटा, घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे कि मैंने तुम्हारा लंच खा लिया।"
पप्पू: नहीं सर, मैं घर जाकर बोल दूंगा कि मेरा खाना कुत्ता खा गया।
टीचर: बताओ प्रधानमंत्री आवास कहाँ है?
पप्पू: हवाई जहाज़ में।
टीचर: बड़े होकर क्या बनोगे?
पप्पू: जी डॉक्टर।
टीचर: क्यों?
पप्पू: बस जी अब कानून की आँखों की रौशनी लौटानी है।
टीचर: सूर्य के सबसे पास कौन सा ग्रह है?
पप्पू: एक मिनट बताता हूँ।
टीचर: जल्दी बताओ।
पप्पू: बता रहा हूँ, "मर क्यों री" है?
टीचर: शाबाश बैठ जाओ।
टीचर पप्पू से : नालायक क्लास में दिनभर लड़कियों के साथ इतनी बातें क्यों करते हो?
पप्पू टीचर से: मैं गरीब हूं! मेरे मोबाइल में व्हाटसप नहीं है।
टीचर: सलमान भाई के केस से तुम्हें क्या सबक़ मिला बच्चो?
पप्पू: शराब चाहे सस्ती पियो, वक़ील महँगा होना चाहिये!
टीचर: तुमने आज भी होमवर्क नहीं किया? अब तू ही बोल तुझे क्या सज़ा दूँ?
पप्पू: सर, वो आखिरी बेंच पर जो लडकी बैठी है ना उसने भी होमवर्क नहीं किया है। आप हम दोनो को बाथरूम में बंद कर दो।
टीचर: तुम सब से ज्यादा किससे नफरत करते हो?
पप्पू: राजा राम मोहन राय से।
टीचर: वो क्यों?
पप्पू: उन्होंने ही बाल विवाह बँद करवाया था वरना हम भी आज बीवी बच्चे वाले होते।
संता: और बेटा तुम्हारा इम्तिहान कैसा हुआ?
पप्पू: उन्होंने ऐसे सवाल पूछे जो मुझे पता ही नहीं थे।
संता: तो...
पप्पू: तो मैंने भी ऐसे जवाब लिख दिए जो उनको नहीं पता होंगे।
टीचर: 900 चूहे खा कर बिल्ली हज को चली। उदाहरण के साथ समझाओ।
पप्पू: राहुल गाँधी 56 दिन की थाईलैंड यात्रा के बाद केदारनाथ में पूजा करने गए।



