पप्पू परीक्षा में टीचर से: सर आज तारीख क्या है?
टीचर: तारीख को छोड़ो, परीक्षा पर ध्यान दो।
पप्पू: सर, मैं चाहता हूँ कि मेरे दिए जवाबों में कुछ तो सही हो।
टीचर: अगर मन से प्रार्थना करें तो ईश्वर हर इच्छा पूरी करते हैं।
पप्पू: यह झूठ है सर।
टीचर: क्यों?
पप्पू: क्योंकि अगर ऐसा होता तो आप कब के दूसरे स्कूल में चले गए होते।
टीचर: आज तुम क्लास में बातें कर रहे हो। रोज़ तो नज़रें झुकाये मेरा लेक्चर सुनते रहते थे। क्या हुआ तुम्हें आज?
पप्पू: मैडम आज मेरा "नेट पैक" खत्म हो गया है।
पप्पू: पापा, दारु न पिया करो।
संता: बेटा, पी लेने दे साथ और क्या ले जाना है।
पप्पू: अगर इसी तरह पीते रहे तो छोड़ के भी कुछ नहीं जाओगे।
टीचर: चाँद पर पहला कदम किसने रखा?
पप्पू: नील आर्मस्ट्रांग ने।
टीचर: और दूसरा?
पप्पू: दूसरा भी उसी ने रखा होगा...लंगड़ा शेर खेलने थोड़ा गया था वो।
टीचर: 3 ऐसी जगह बताओ जहाँ इंसान नहीं मरता?
पप्पू: स्वर्ग, नर्क और...
टीचर: और क्या?
पप्पू: और Star Plus!
टीचर: बताओ अगर एक छोटा ग्रह पृथ्वी से टकरा जायेगा तो क्या होगा?
पप्पू: टन्न्न्न्न्न की आवाज आएगी।
टीचर: क्यों?
पप्पू: क्योकि ये दुनिया...... ये दुनिया पीतल दी।
प्रेमिका अपने प्रेमी पप्पू से: मुझे रुपयों की आवश्यकता है। कल शाम तक हजार रुपयों की व्यवस्था न कर सकी तो बेइज्जती से बचने के लिए मुझे जहर पीना पड़ेगा। तुम मेरी मदद कर सकते हो?
पप्पू: हनी, माफ करना, मेरे पास तो जरा - सा भी जहर नहीं है।
टीचर: अगर तुम्हारा इरादा पक्का हो तो जो तुम हासिल करना चाहते हो वो ज़रूर मिलता है।
पप्पू: बिलकुल नहीं मिस, अगर ऐसा होता तो आप मेरी मिस नहीं मिसिज़ होती।
पप्पू 15 मिनट में ही पेपर छोड़ कर चलने लगा।
टीचर: क्या हुआ, पेपर नहीं आता क्या?
पप्पू: वो बात नहीं है। मुझे अगले पेपर की तैयारी करनी है।



