पप्पू(अपने पिता से): पापा रावण कौन था?
संता(पप्पू को डांटते हुए): अरे इतना भी नहीं मालूम! तू स्कूल में क्या पढ़ता है? जा टेबल पर से 'महाभारत' उठा ला, मैं तुम्हे अभी बताता हूँ।
अध्यापक: मेरे पापा काम पर गए हैं, इसका फ्यूचर टेंस बताओ?
पप्पू: वो कल भी जाएंगे। किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाएं।
अध्यापक: तुम आज फिर क्यों लेट हो गए ?
पप्पू: सर, आज मैनें एक मरे हुए आदमी को भागते हुए देखा।
अध्यापक: क्या? ऐसा कैसे हो सकता है ?
पप्पू: आपको विश्वास नहीं हैं तो बंटी से पूछ लो वो भी लेट हो गया था। हम दोनों ही भागते हुए आ रहे थे तो रास्ते में एक मरा हुआ आदमी पड़ा था।
एक दिन पप्पू ने अपनी प्रेमिका को हिम्मत जुटाकर 'आई लव यू' कह ही दिया।
प्रेमिका (गुस्से से): जरा प्यार से नहीं कह सकते?
पप्पू(प्यार से): आई लव यू, दीदी।
एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी।
पप्पू बोला: चाँद तो रात में निकलता हैं, आज दिन में कैसे निकल आया ?
लडकी बोली: अरे उल्लू तो रात को बोलता था, आज दिन में कैसे बोल रहा है।
अध्यापिका सब बच्चों से पूछती है: बताओ सबसे ज्यादा बारिश कहाँ पर पड़ती है।
पप्पू: ज़मीन पर।
संता (पप्पू से बोला): पप्पू, एक अच्छा शीशा लेकर आओ जिसमें मेरा चेहरा दिखाई दे।
पप्पू: पापा! अभी-अभी मैं सब दुकानों पर देखकर आया, सबमें मेरा चेहरा ही दिख रहा था।
आंटी पप्पू से: अरे बेटा तुम कितने बड़े हो गए।
पप्पू: हाँ आंटी, क्या करता, और कोई ऑप्शन (Option) ही नहीं था।
बंटी पप्पू से: ये नया मोबाइल कब लिया?
पप्पू: लिया नहीं यार, गर्ल-फ्रेंड का उठाया है।
बंटी: क्यों?
पप्पू: वो रोज़ कहती थी कि तुम मेरा फ़ोन नहीं उठाते? तो आज मैंने मौका देख के उठा लिया।
पप्पू बंटी से: यार, तू इतना बड़ा हो गया और फिर भी अभी तक तुम्हारे दाढ़ी-मूछ नहीं आई?
बंटी: यार मैं बिलकुल अपनी माँ पर गया हूँ ना, इसीलिए।



