sms

टीचर: अगर कोई मोटी लड़की पलट के वापिस आए तो, इस सेंटेंस (sentence) को इंग्लिश में क्या कहेंगे?
पप्पू: "गोल माल रिटर्न्स (Gol Maal Returns)!"

बंटी: आदमी बिना कोशिश कुछ नहीं बन सकता।
पप्पू: क्यों नहीं बन सकता? अभी कल की बात है कि मैं बिना कोशिश के बड़ा भाई बन गया।

अध्यापक: हमें किसी चीज़ का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
पप्पू: फिर आप क्यों करते हो?
अध्यापक: मैं किस चीज़ का दुरुपयोग करता हूँ?
पप्पू: फुट्टे से लाइन खींचनी चाहिए, पर आप सदा इससे हमें पीटते हैं।

sms

पप्पू की माँ पप्पू को डाँटते हुए, "तू हमेशा ख़राब बच्चों के साथ खेलता है, अच्छे बच्चों के साथ क्यों नहीं खेलता?"
पप्पू: कैसे खेलूं, अच्छे बच्चों की मम्मी उन्हें मेरे साथ खेलने से मना कर देती है!

पप्पू बाइक से बड़ी तेज रफ़्तार में एक लड़की के पास से गुजरा।
लड़की गुस्से में आकर बोली: अबे, अँधा है, मारना है क्या?
पप्पू: अभी मूड नहीं है, फिर कभी सही।

sms

पप्पू: टीचर मैं नामुमकिन को मुमकिन बना सकता हूँ।
टीचर: वो कैसे?
पप्पू: नामुमकिन से ना मिटा कर!

sms

टीचर: किसी ऐसी जगह का नाम बताओ जहाँ बहुत सारे लोग हों, फिर भी आप अकेला महसूस करते हो?
पप्पू: परीक्षा भवन!

लेडी डॉक्टर: लंबी सांस लो और कुछ महसूस करो।
पप्पू: ठीक है।
लेडी डॉक्टर: अब तुम्हें कैसा लग रहा है?
पप्पू: आपने बहुत अच्छी खुशबू लगाई है!

टीचर: हमारे मुल्क में डॉक्टर्स की तादाद बढ़ती जा रही है और मरीज़ की तादाद कम होती जा रही है।
फिर टीचर ने पप्पू की तरफ इशारा किया और पूछा वैसे तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
पप्पू: जनाब, मैं मरीज़ बन कर डॉक्टर्स की खिदमत करूंगा!

पप्पू: पापा घर में मेहमान आए हैं और शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, अब क्या करूँ?
संता: अबे, डरता क्यों है? नए विम बार में 100 नींबू की शक्ति है, डाल दे 2 बूँद!

End of content

No more pages to load

Next page