पप्पू अपनी गाँव की गर्लफ्रेंड को लेकर होटल में गया।
वेटर ने पूछा: क्या लोगे?
गर्लफ्रेंड: सब्जियों वाली गुझिया।
वेटर: वो क्या होता है?
पप्पू बोला: ये मोमोस मांग रही है।
अध्यापिका: अगर धरती पे पानी ना होता तो क्या होना था?
पप्पू: हम तो कंगाल हो जाते, मेरे पापा दूध में क्या मिलाते।
अध्यापिका: ये बताओ बारिश के साथ बिजली क्यों चमकती है?
पप्पू: जी इससे पता चलता है कि कौन-कौन सी जगह सूखी रह गई है।
एक लड़की फांसी लगा रही थी।
पप्पू ने खिड़की से देखा।
सोचो पप्पू ने लड़की को क्या बोला होगा?
.
. .
. . .
'सिर्फ लटकने से लम्बाई नहीं बढ़ेगी मम्मी को बोलो कॉम्प्लान पिलाए।'
पप्पू ने एक लड़की को कमल का फूल दिया।
लड़की ने पप्पू को एक जोर का थप्पड़ मारा।
पप्पू बोला: मैं तो बीजेपी (BJP) का प्रचार कर रहा हूँ।
लड़की बोली: मैं भी कांग्रेस का प्रचार कर रही हूँ।
अध्यापक: पप्पू तुमने एक कान क्यों बंद कर रखा है?
पप्पू: इसलिए कि मैं जो कुछ सुनूं वह दूसरे कान से बाहर न निकल सके।
अध्यापक: अगर दिन में सूर्य ना निकले तो क्या नुकसान होगा?
पप्पू: जी बिजली का खर्च बढ़ जायेगा।
संता: तुम अपनी कक्षा में सबसे पीछे हो?
पप्पू: नहीं पापा, मेरे पीछे दीवार है।
अध्यापिका: आपको शाहरुख़ खान की मूवी "रब ने बना दी जोड़ी" से क्या सीखने को मिला?
पप्पू: उम्मीद मत हारो, किसी भी उम्र में लड़की फस सकती है?
गर्लफ्रेंड रोमांटिक मूड में पप्पू से बोली,"आज मेरे घर में कोई नहीं है, आ जाओ।"
पप्पू: पागल तू मेरे घर आजा यहाँ हम सारे हैं तेरा दिल भी लग जायेगा।



