आदमी: खान साहब यहाँ से क्लिफ्टन कौन सी बस जाती है?
पठान: 20 नम्बर वाली!
आदमी: अगर 20 नम्बर वाली न मिले तो?
पठान: फिर 10-10 की दो पकड़ लेना!
पठान: मिस, आपने मुझे मिस कौल की थी, क्या काम था मुझसे?
टीचर: मैंने तो कौल नहीं की!
पठान: तो फिर मेरे मोबाइल पे क्यूँ लिखा था 'एक मिस कौल'!
पठान: यारा, आज हमने एक ऐसे जबरदस्त खाना बनाया है, तुम खुश हो जाओगे!
दोस्त: ओ खान साहब, क्या बनाया है?
पठान: नसवार गोष्ट!
पठान: भाई साहब एक काला बल्ब देना!
दुकानदार: आप काले बल्ब का क्या करेंगे?
पठान: दोपहर में सोने के लिये, अँधेरा करना है!
मौलाना: बतीस और बतीस कितने होते हैं?
पठान: बहुत आसान, दो बतीस!
एक लड़का (पठान से): मैं अगर चाहूँ तो तमाम पठानों को जन्नत से निकाल कर जहनुम में ला सकता हूँ!
पठान: कैसे?
लड़का: मैं जहनुम में नसवार की दुकान खोलूँगा!
एक आदमी: आओ रेस लगाते हैं! जो हारा वो एक हज़ार रूपये देगा!
पठान: लेकिन मुझे रास्ता नहीं मालुम!
आदमी: बस तुम मेरे पीछे पीछे आते रहना!
पठान: धन्यवाद!
पठान: यारा, हम बहुत परेशान है!
दोस्त: क्यों, खान साहब?
पठान: ओ यारा, सुबह से हमको कोई बैटरी लो के नम्बर से मिस कौल दे रहा है!
पठान 1: तुम बाइक इतनी तेज क्यों चला रहे हो?
पठान 2: ये खत तुरंत देना है!
पठान 1: कहाँ?
पठान 2: पता पढ़ने का टाईम नहीं है!
पठान 1: ठीक है! जल्दी जाओ!
एक पठान स्कीम वाली बोतल का ढक्कन बार-बार खोल कर बंद कर रहा था!
किसी ने पूछा: क्या हुआ?
पठान: ढक्कन में लिखा है, `ट्राई अगेन`!