डॉक्टर: खांसी का क्या हाल है?
मरीज़: खांसी तो बंद हो गई डॉक्टर साहब, पर अब साँसे रुक-रूककर आती हैं।
डॉक्टर: फ़िक्र न करो रब ने चाहा तो वो भी बंद हो जायेंगी।
संता: ऑप्रेशन के दौरान मुझे कुछ हो जाए तो तुम उस डॉक्टर से शादी कर लेना जो मेरा ऑपरेशन करेगा।
जीतो: ऐसा क्यों कहते हो जी?
संता: तो क्या डॉक्टर को माफ़ कर दूं?
अध्यापिका: शादी क्या है?
पप्पू: कुंवारों के लिए एलपेनलिबें, जी ललचाए, रहा न जाए, और शादीशुदा के क्लोरोमिंट, दोबारा मत पूछना।
संता मार्किट से रिक्शे पर घर आकर रिक्शे वाले से बोला: कितने पैसे?
रिक्शे वाला: 50 रुपये हुए सर।
संता: ये लो 25 रुपये।
रिक्शे वाला: ये क्या है?
संता: अबे कम्बख्त तू भी तो साथ बैठ के आया है।
ज़मीदार: मेरी इतनी ज़मीन है कि मैं अपनी कार पर निकलूं तो शाम तक आधी ज़मीन पर पहुँचता हूँ।
पठान: हाथ मिलाओ, हमारे पास भी पहले ऐसी ही 'खटारा' कार थी।
जीतो: बेटा हाथ जल गया, टूथपेस्ट लाना।
पप्पू: नहीं माँ, मेरे टूथपेस्ट में नमक है दुनिया वाले कहेंगे, बेटे ने जले पे नमक छिड़क दिया।
पप्पू और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच में लड़ाई हो रही थी।
गर्लफ्रेंड: कमीने मैं तेरे कपड़े फाड़ दूंगी।
पप्पू: देख अब तू सीरियस लड़ाई में रोमांटिक बात मत कर।
संता: तुम्हारी शॉप का दूध खराब है, शरबत में डाला फट गया।
दूध वाले ने पूछा: कौन से शरबत में डाला था।
संता: नींबू पानी मे।
पिंकी अपनी बहुत ही स्मार्ट सहेली से बोली: तेरे सारे कमरे में कपड़े बिखरे पड़े हुए हैं, इन्हें अलमारी में क्यों नहीं रखती?
सहेली बड़ी उदासी से बोली: जिससे कपड़े मांगकर लाई हूँ, उससे अलमारी मंगाते हुए शर्म आती है।
संता और जीतो चोरी के विषय पर बात कर रहे थे।
संता: जो शख्स चोरी करता है वो बाद में ज़रूर पछताता है।
जीतो रोमांटिक अंदाज़ में बोली: और तुमने जो शादी से पहले मेरी नींद चुराई थी उनके बारे में क्या ख्याल है?
संता: कह तो रहा हूँ जो चोरी करता है वो बाद में पछताता जरूर है।



