sms

संता: बेटा 2 बिस्तर क्यों लगाये?
पप्पू: घर पर 2 मेहमान आने वाले हैं।
संता: कौन कौन?
पप्पू: मम्मी का भाई और मेरा मामा।
संता: फिर 1 और लगा मेरा साला भी आ रहा है।

बंटी: सबसे बड़ा चैलेंज क्या है?
पप्पू: उत्तर पुस्तिका को खाली छोड़ना, और अंत में लिख देना, पास करके दिखा।

sms

संता: टूथब्रश देना, मेरे ब्रश का एक बाल टूट गया है।
दुकानदार: एक बाल टूटा है तो नया क्यों ले रहे हो?
संता: जो टूटा है न वो आखिरी था।

sms

पप्पू: पापा आपको पता चले कि मैं 1st डिवीज़न से पास हुआ हूँ तो आपको कैसा लगेगा?
संता: मैं तो ख़ुशी से पागल ही जाऊंगा।
पप्पू: बस इसी डर से मैं फेल हो गया।

पठान: डॉक्टर साहब, चश्मा लगा के हम अखबार पढ़ सकेगा न?
डॉक्टर: हाँ, बिल्कुल।
पठान: फिर ठीक है, वर्ना अनपढ़ की भी कोई जिंदगी है।

मज़दूर: गधे की तरह काम कराया और मज़दूरी सिर्फ बीस रुपया ... कुछ तो न्याय कीजिए।
संता (मुनीम से): ठीक है यह न्याय मांगता है तो इस के सामने घास डाल दो और रुपये ले लो।

sms

पप्पू: पापा, आप इंजीनियर कैसे बने?
संता: उसके लिए बहुत दिमाग की जरुरत पड़ती है।
पप्पू: हां पता है, इसीलिए मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप कैसे इंजीनियर बने?

sms

संता: अगर तू बता दे कि मेरी टोकरी में क्या है, तो टोकरी के आधे अंडे तेरे और ये भी बता दे कितने हैं तो 10 के 10 तेरे, और अगर ये भी बता दे कि अंडे किसके हैं तो मुर्गी भी तेरी?
बंता: अबे कोई संकेत (Hint) तो दे।

अध्यापिका: इस पंछी की टांगे देखकर बताओ कि इसका नाम क्या है?
पप्पू: टांगे देखकर कैसे बताऊं मैं?
अध्यापिका: नालायक, तुम्हें जीरो मिलता है, अपना नाम बताओ?
पप्पू: ये लो मेरी टांगे देखकर लिख लो।

sms

बंता खाना खाते हुए बोला: ये तुम्हारा कुत्ता बहुत देर से घूर रहा है।
संता: तुम जल्दी से खा लो, नहीं तो वो अपनी प्लेट पहचान जायेगा।

End of content

No more pages to load

Next page