संता: सुनती हो, "आज हमारे पप्पू ने आधा शब्द बोलना सीखा"।
जीतो (उत्साहित होकर): सच! क्या बोला?
संता: बहन।
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका: तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता: मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।
पप्पू: एक लड़की से, आई लव यू;
लड़की: मेरी चप्पल का साइज़ पता है?
पप्पू: "आजकल की लड़कियां भी ना, प्यार हुआ नहीं कि गिफ्ट माँगना शुरू!"
दोस्त: अगर शीला कुछ टाइम पहले जवान हो जाती तो क्या होता?
पठान: तो बेचारी मुन्नी शायद कम बदनाम होती।
जीतो ने सुहागरात पर प्रीतो का हाल जान ने के लिए उसे फ़ोन किया।
जीतो: "क्या चल रहा है बेबी?"
प्रीतो उदास होते हुए बोली, "यार, वो मेरे करीब आने लगे तो मैंने कहा क्या कर रहे हैं? तब से उन्होंने मुझे पोगो देखने के लिए बैठाया हुआ है।"
पिंकी ने अपनी सहेली से कहा,"यार मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा"।
सहेली: तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी: बस रिसेप्शन (reception) का ड्रेस लेना बाकी है।
महिला डॉक्टर: तुम रोज़ सुबह क्लीनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
आदमी: जी आप ने ही लिखा है, "औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक।"
बंता: 'कोयला फिल्म' और 'कोयला घोटाला' में क्या समानता है?"
संता: दोनों का हीरो गूंगा था।
पठान: ये किस चीज़ का खेत है?
किसान: ये कपास का खेत है, जिससे कपड़े बनाये जाते हैं।
पठान: इसमें सलवार वाला पौधा कौन सा है?
जीतो: तुमने तो कहा था कि तु्म्हारी पार्टी में खाने के लिए बहुत सारी चॉइस होगी, पर तुमने तो बस एक सब्जी बनवाई है।
प्रीतो: चॉइस तो फिर भी है, खाना है तो खाओ वरना मत खाओ।



