पप्पू ने एक लड़की से पूछा, "पटना कहां है?"
लड़की बोली, "बिहार में"।
पप्पू गुस्से में बोला, "साला, बिहार में क्यों। पंजाब में क्या खराबी है?"
संता और जीतो हमको लड़की पसंद है, शादी कब करनी है?
लड़की वाले: अभी तो हमारी लड़की पढ़ाई कर रही है।
संता: तो हमारा लड़का कौन सा बच्चा है जो किताब फाड़ देगा।
संता: इतनी महंगाई के दौर में, परांठे पर इतना घी। क्या हो गया है तुम्हें?
नौकर: माफ़ कीजिये साहब, गलती से मैंने अपना परांठा आपको दे दिया।
"वांटेड" भाग 2:
सलमान: एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी उसके बाद तो मैं
.
. .
. . .
सिर्फ रजनीकांत की ही सुनता हूँ।
संता: कैसे आना हुआ?
बंता: मैं तेरे लड़के के लिए रिश्ता लाया हूँ, लड़की "बी. कॉम." (B.Com.) है।
संता: लड़की चाहे किसी भी कौम की हो, बस पढ़ी-लिखी होनी चाहिए।
अध्यापिका: जवानी के बाद बुढ़ापे में क्या बदलाव आ जाता है?
पप्पू: जवानी में मोबाइल में 'हसीनों' के नंबर होते हैं और बुढ़ापे में 'हकीमों' के।
बंता: ओये तू ऑफिस में तो बड़ा शेर बना फिरता है। घर में तुझे क्या हो जाता?
.
. .
. . .
संता: यार होता तो घर में भी शेर ही हूँ। बस घर में मुझ पे दुर्गा जी सवार हो जाती हैं।
रिक्शेवाला: बस स्टॉप के 20 रुपये लूँगा।
संता: सामान भी साथ में है।
रिक्शेवाला: सामान फ्री है।
संता: ठीक है, सामान ले चल - मैं पैदल आता हूँ।
एयर होस्टेस: सर, क्या लेंगे?
संता: पूरी-सब्ज़ी, खीर और लड्डू।
एयर होस्टेस: सर, आप किंगफ़िशर के प्लेन में आये हैं, माल्या जी के शराध में नहीं।
संता: जो पति अपनी पत्नियां से डरते हैं, वो स्वर्ग जाते हैं।
बंता: और जो नहीं डरते?
संता: उनके लिए धरती ही स्वर्ग के समान है।



