पठान: डॉक्टर साहब, मेरी टांग टूट गयी है, मैं क्या करूँ?
डॉक्टर: लंगड़ा के चलो, भाई!

जीतो: एक भिखारी ने मेरी बेइज्जती की है!
संता: वो कैसे?
जीतो: कल मैंने उसे खाना खिलाया था और आज वह मुझे एक किताब देकर गया है, "स्वादिष्ट पकवान कैसे बनाएँ?"

पठान: डॉक्टर साहब, "प्लास्टिक सर्जरी" करवाने में कितना खर्चा आएगा?
डॉक्टर: दो लाख!
पठान: अगर 'प्लास्टिक' हमारा हो तो?

बंता: यार अगर कोई बिना दाँतों का कुत्ता काट ले, तो क्या करना चाहिए?
संता: बहुत आसान है यार, बिना सुई का 'इंजक्सन' लगवाना चाहिए!

संता: यार बंता, पहले तुम्हारे घर नौकरानी थी! वही कपड़े धोया करती थी और आज, तुम कपड़े धो रहे हो! नौकरानी कहाँ गयी?
बंता: यार, मैंने उससे शादी कर ली!

पप्पू अपनी नई गाँव की गर्लफ्रेंड से, "अच्छा, क्या लोगी तुम?"
गर्लफ्रेंड: जो तुम कहो!
पप्पू: वेटर, जरा 'मीनू' लाना!
गर्लफ्रेंड: आज तो मैं भी 'मीनू' खाऊंगी!

एक सिन्धी के घर उसका पठान दोस्त आया!
सिन्धी: भाई तकलीफ ना करें, बताएं चाय चलेगी या ठंडा?
पठान: इसमें तकलीफ की क्या बात है, चाय बनने तक ठंडा ही सही!

पप्पू ने एक लड़की को कॉल की और कहा, "जान, आई लव यु!"
लड़की: सच्ची?
पप्पू: हां यार!
लड़की: अच्छा तो चलो मेरा 100 रुपए का रिचार्ज करवा दो!
पप्पू: क्या यार, अब तो मतलब अपनी बहन के साथ मजाक भी नहीं कर सकते!

संता अपने ससुराल में गुरुजी का पर्वचन सुनने गया! गुरुजी बोले, "जो-जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करे"!
संता की बीवी और सास ने हाथ ऊपर उठाया!
गुरूजी ने संता से पूछा, "क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?"
संता: गुरुजी, यह दोनों चली जायेंगी तो यही पर स्वर्ग हो जायेगा!

प्रीतो: हसीन औरत कभी किसी का पीछा नहीं करती!
बंता: क्यों?
प्रीतो: क्या तुमने कभी किसी चूहेदान को चूहे के पीछे भागते देखा है?

End of content

No more pages to load

Next page