sms

बंता: यह चाकू क्यों उबाल रहे हो?
संता: आत्महत्या करने के लिए!
बंता: तो फिर उबालने की क्या ज़रूरत है?
संता: कहीं इन्फेक्शन ना हो जाए!

sms

पप्पू रो रहा था।
बंटी: तुम क्यों रो रहे हो?
पप्पू: मेरी मुर्गी मर गई है।
बंटी: इतना तो मैं अपने चाचा के मरने पर भी नहीं रोया था।
पप्पू: तुम्हारे चाचा कौन से अंडे देते थे।

sms

आज पप्पू ने साइंस को हिला डाला।
टीचर: छिपकली कौन है?
पप्पू: छिपकली एक गरीब मगरमच्छ है जिसे बचपन में Bournvita नहीं मिला और वो कुपोषण का शिकार हुई।

sms

संता: तुम्हें पता है मोगैंबो की शादी नहीं हुई थी।
बंता: तुम कैसे कह सकते हो?
संता: क्योंकि अगर मोगैंबो भी शादी-शुदा होता तो कभी भी ना कहता मोगैंबो खुश हुआ।

sms

शिक्षक: बस इरादे बुलन्द होने चाहिए, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
पप्पू: मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूँ।
शिक्षक: कैसे?
पप्पू: हैंड पम्प से।

sms

पिंकी: मम्मी, मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूँ?
मम्मी: पत्थर ले और सबसे पहले मोबाइल फोड़।

sms

टीचर: तुमने Home Work क्यों नहीं किया?
पप्पू: मैं हॉस्टल में रहता हूँ।
टीचर: तो?
पप्पू: हॉस्टल में Home Work कैसे कर सकता हूँ? हॉस्टल वर्क देना चाहिए था न।

sms

बंटी: ओये सुन 2nd Year का रिजल्ट आ गया क्या?
पप्पू: हाँ आ गया और तमीज़ से बात कर।
बंटी: क्यों?
पप्पू: क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूँ।

sms

संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।
बंता: वो क्यों?
संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है। हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले हम तमिल सीख लें!।

sms

बंता: ज़रा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर: बाहर तो अँधेरा है।
बंता: अरे तो टॉर्च जला कर देख ले कामचोर।

End of content

No more pages to load

Next page