संता: फोन पर कौन था?
पप्पू: दोस्त था।
संता: वास्तव में कौन था?
पप्पू: संजय दत्त।
संता: आज तो फेसबुक ने बचा लिया।
बंता: कैसे? क्या हुआ?
संता: आज बीवी का बर्थडे था।
बंता अपने मैरिज सर्टिफिकेट को एक घंटे से देख रहा था।
बीवी: तुम एक घंटे से क्या देख रहे हो?
बंता: Expiry Date ढूंढ रहा था, सालों ने लिखी ही नहीं।
पप्पू: पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूँ।
संता: क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
पप्पू: हाँ जी हाँ।
संता: जिस लड़की की पसंद ऐसी हो मैं उसे अपनी बहु नहीं बना सकता।
संता: तुम्हारी आँख क्यों सूजी हुई है?
बंता: कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था।
संता: लेकिन इसका आँख सूजने से क्या संबंध है?
बंता: मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया हैप्पी बर्थडे समस्या।
टीचर: चल बता 4 और 4 कितने होते हैं?
पप्पू: 10 होते हैं।
टीचर: 8 होते हैं नालायक।
पप्पू: हम दिलदार घर से हैं, 2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
संता पाँच सौ के नोट पर लिखा नंबर डायल कर रहा था।
बंता: ये क्या कर रहे हो?
संता: यार मैं देख रहा हूँ कि गाँधी जी तो चले गए पर उनका मोबाइल किसके पास है।
बंटी और पप्पू दोनों भाई एक ही कक्षा में पढ़ते थे।
टीचर: तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू: मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है इसलिए।
पप्पू ने ब्लड टेस्ट करवाया।
रिजल्ट आया A+
सोच कर बड़ा अचरज हुआ कि साली कामयाबी तो रग-रग में दौड़ रही है तो स्कूल में C क्यों मिलता है।
पप्पू साइकिल से जा रहा था। अचानक एक लड़की से भिड़ गया।
लड़की: घंटी नहीं मार सकता था बे?
पप्पू: अबे मैंने पूरी साइकिल मार दी, अब क्या घंटी अलग से मारुं।



