टीचर: क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
पप्पू: क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाये।
पप्पू: यार, बड़ा मुश्किल है टीचर से प्यार करना।
बंटी: क्यों, क्या हो गया?
पप्पू: भाई, एक लव लेटर भेजा, तो उसमे भी 8-8 स्पेलिंग मिस्टेक मार्क कर दी।
आँख का डॉक्टर: मैडम जैसे अपने पति को देखती हो वैसे देखो।
महिला: लेकिन क्यों?
डॉक्टर: आँखों में दवाई डालनी है।
अंकल: अरे बेटा पहचाना नहीं हमें?
पप्पू: नहीं?
अंकल: अरे कैसे पहचानोगे बहुत छोटे थे तुम जब हमें मिले थे।
पप्पू: जब आप इतने समझदार हो, तो बेवकूफों वाले सवाल क्यों पूछते हो?
टीचर: बताओ बच्चो, घर घर शौचालय बनाने से क्या क्या फायदे हैं?
पप्पू: वातावरण शुद्ध रहता है।
टीचर: शाबाश, और दूसरा?
पप्पू: आगे नहीं सरकना पड़ता।
बंटी: तेरी क्रश का क्या हाल है?
पप्पू: अब नहीं रही।
बंटी: क्या मतलब मर गयी क्या?
पप्पू: अबे नहीं, उसने मेरी Hi का जवाब दे दिया।
पप्पू: दादा जी आपने अपना जीवन बीमा क्यों नहीं करवाया?
दादा जी: ताकि मेरे मरने के बाद तुम लोगों को सही में दुःख हो।
पप्पू: ये जिनपिंग कौन है?
टीचर: बेटा वो चाइनीज राष्ट्रपति है।
पप्पू: तो फिर ओरिजिनल राष्ट्रपति कौन है?
टीचर: नमक हरामी का उदाहरण दो!
पप्पू: कुछ लोग जियो का मुफ्त नेट उपयोग करके अम्बानी को लुटेरा बता रहे हैं!
संता: बेटा समझदार लोग बेवकूफों की बातों का जवाब नहीं देते बस मुस्कुरा देता हैं।
पप्पू: हां पापा तभी तो मैं प्रश्न पत्र पढ़कर हंसकर चला आया।



