संता: ज़रा देख तो सूरज निकला या नहीं?
नौकर: बाहर अँधेरा है।
संता: अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर।
टीचर: बापू का पूरा नाम क्या था? वह जेल क्यों गए?
पप्पू: बापू का पूरा नाम आसाराम बापू था। वह बलात्कार के जुर्म में जेल गए थे।
संता: कुछ ऐसा काम करो जिससे सबका भला हो जाए।
पप्पू: ठीक है अब मैं सो जाता हूँ।
टीचर: जब बिजली कड़कती है तो चमक पहले दिखाई देती है और आवाज़ बाद में सुनती है, ऐसा क्यों?
पप्पू: क्योंकि हमारी आँखें आगे हैं और कान पीछे।
अफसर: आप नौसेना में भर्ती होने आये हैं और आपको तैरना नहीं आता?
पप्पू: तो क्या हुआ सर! जो वायुसेना में जाते हैं, उन्हें कौन सा उड़ना आता है।
टीचर: मामूली शब्द का वाक्य में प्रयोग करें?
पप्पू: मेरी माँ-मूली बड़े शौंक से खाती है।
संता: तेरी बीवी मर गयी तो तुमने अपनी साली से शादी क्यों कर ली?
बंता: अब नयी सास को झेलने की हिम्मत मुझ में नहीं रही।
टीचर: चाँद पर पहला कदम किसने रखा?
पप्पू: नील आर्मस्ट्रांग ने।
टीचर: और दूसरा?
पप्पू: दूसरा भी उसी ने रखा होगा... लंगड़ी खेलने थोड़े ही गया होगा।
पठान: हैलो, आप फ्लिपकार्ट से बोल रहे है?
फ्लिपकार्ट: जी सर।
पठान: आज मेरी पत्नी की डिलिवरी हुई है और उसने एक लड़के को जन्म दिया है।
फ्लिपकार्ट: ख़ुशी की बात है, पर इसमें हम आपकी क्या सेवा कर सकते है?
पठान: कुछ नहीं, मैं आपको अपना अकॉउंट नंबर देता हूँ, आप उसमें कैश रुपये जमा करवा दीजिये।
फ्लिपकार्ट: कैसा कैश सर?
पठान: अरे आपकी कम्पनी ने इतने बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाये है न, "Cash on delivery is available"!
टीचर: तुम पक्षियों के बारे में सब जानते हो?
पप्पू: जी हाँ।
टीचर: अच्छा ये बताओ कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता?
पप्पू: मरा हुआ पक्षी।



