बंता: माँ और बीवी में क्या अंतर होता है?
संता: माँ बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
पप्पू अपनी टीचर से, "मिस क्या आप मुझे रात को कॉल कर रही थीं?"
टीचर: नहीं तो।
पप्पू: कमाल है मेरे मोबाइल फोन पर लिखा था - मिस कॉल।
डॉक्टर: क्या खाया था?
लडकी: Burger, French Fries, Corn Pizza & Coke.
डॉक्टर: जरा इतराओ कम... ये हॉस्पिटल है, Facebook या Watsapp नहीं! जाँच में सब सामने आ जाएगा, अब सही बताओ?
लडकी: चाय के साथ बासी रोटी तेल चुपड़ के!
टीचर: मैं जो बोलूं उसका जवाब फटाफट देना!
पप्पू: ठीक है!
टीचर: भारत की राजधानी क्या है?
पप्पू: फटाफट!
पप्पू: हेलो, पिज़्ज़ा हट? जी सर, मैं आपकी कैसे सहायता कर सकती हूं?
पप्पू: मैंने सबकुछ रेडी रखा है, आप फटाफट बताते जाओ कि पिज़्ज़ा कैसे बनाना है?
संता: आज इतनी ठंड क्यों है?
बंता: सूरज नहीं निकला ना।
संता: क्यों नहीं निकला?
बंता: उसकी मम्मी ने नहीं निकलने दिया। बोली कि ठंड में कहाँ जायेगा, पड़ा रह कम्बल में, फालतू में पूर्व से निकल कर पश्चिम तक आवारागर्दी करेगा।
संता: ओये लो मिठाई खाओ।
बंता: मिठाई किस ख़ुशी में?
संता: अरे मेरा बेटा फर्स्ट क्लास में आया है।
बंता: अच्छा किसमें?
संता: राजधानी एक्सप्रेस में।
बंटी: यार लड़की को प्रपोज़ करने के लिये Safe जगह बता।
पप्पू: मंदिर।
बंटी: क्यों?
पप्पू: वहाँ लड़की के पाँव में चप्पल नहीं होती।
पत्नी: डॉक्टर साहब मेरे पति को रात में बड़बड़ाने की आदत है, कोई उपाय बताएं।
डॉक्टर: आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दिया करें।
पप्पू घर से मार खा कर स्कूल जा रहा था, रास्ते में किसी ने पूछा, "बेटा पढ़ते हो?"
पप्पू: नहीं, Uniform पहन के तेरे बाप की बारात में जा रहा हूँ।



