sms

पप्पू बहुत तेज़ी से गाडी चला रहा था तो ट्रैफिक पुलिस वाले ने उसे पकड़ लिया।
पप्पू: सर, मैं गाड़ी चलाना सीख रहा हूँ।
पुलिस वाला: बिना किसी टीचर के?
पप्पू: जी वो मैं 'Correspondence Course' कर रहा हूँ।

sms

पप्पू: पापा मैं फिर फेल हो गया।
संता: कोई नहीं, तू शेर का बेटा है।
पप्पू: टीचर भी कहती है।
संता: क्या?
पप्पू: यही कि न जाने किस जानवर की औलाद है।

sms

संता: तुम्हें पता है मोगैंबो की शादी नहीं हुई थी।
बंता: तुम कैसे कह सकते हो?
संता: क्योंकि अगर मोगैंबो भी शादी-शुदा होता तो कभी भी ना कहता "मोगैंबो खुश हुआ"।

sms

टीचर: बताओ कांग्रेस की स्थापना किसने की?
पप्पू: पता नही सर किसने की, पर विसर्जन तो राहुल गांधी ही करेंगे।

sms

पप्पू: चूहे मारने की दवाई देना।
दुकानदार: घर ले कर जानी है?
पप्पू: नहीं चूहे साथ लेकर आया हूँ, इधर ही खिलाऊंगा।

sms

संता: पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी अब डैडी क्यों बोलती हो?
पिंकी: वो क्या है ना डैडी, पापा कहने से मेरी लिपस्टिक ख़राब हो जाती है।

sms

टीचर: 'इकबाल' के इस शेर का मतलब बताओ "खोल आंख जमीन देख, फलक देख फिजा देख मशरिक से उभरते हुए, सूरज को जरा देख"।
पप्पू: 'इकबाल' सिर्फ Good Morning कहना चाह रहे हैं।

sms

पप्पू: पापा, प्यार एक Virus है।
संता: और ये दरवाजे के पीछे रखा लट्ठ AntiVirus है। कहे तो अभी तेरा सिस्टम स्कैन कर दूँ।

sms

संता: देखो एक महान लेखक ने कहा है, 'पति को भी घर के मामले में बोलने का हक़ होना चाहिए'।
जीतो: देखो, वो बेचारा भी सिर्फ लिख पाया, कह नहीं।

sms

टीचर: ज़िंदा रहने के लिए क्या ज़रूरी है?
पप्पू: एक मुलाकात ज़रूरी है सनम।

End of content

No more pages to load

Next page