सिंधी: सुना है तुम्हें नौकरी से निकाल दिया।
पठान: हाँ, उन लोगों ने मेरे ऊपर चोरी का इल्जाम लगा दिया था।
सिंधी: अरे तो तुम्हें कहना चाहिए था कि साबित करके दिखाएं।
पठान: कहा था।
सिंधी: फिर?
पठान: उन्होंने साबित कर दिया।
आज बंता को प्याज़ और तुअर की दाल ले जाते हुए देखा!
आँख भर आई जब उसने कहा FD तुड़वाई है यार!
संता ट्रेन में सफर कर रहा था तो टिकट चैकर आ गया।
टिकट चैकर: टिकट दिखाओ।
संता: यह लीजिए।
टिकट चैकर: अरे यह तो पुरानी टिकट है।
संता: आप तो ऐसे कह रहे हैं जैसे ट्रेन आप अभी-अभी शोरूम से लेकर आये हो।
बैंक मैनेजर: यह क्या अजीब सिग्नेचर हैं?
संता: ये साइन मेरी दादी का है सर!
बैंक मैनेजर: ऐसा क्या अजीब नाम है उनका??
संता: जलेबी बाई!
गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड मिला आज, बहुत बुरा लगा....
फिर सोचा कि हम जायेंगे ज़रूर,
प्यार अपनी जगह, बटर चिकन अपनी जगह!
पिंकी: मम्मी, मैं जीवन में आगे बढने के लिए क्या करूँ?
जीतो: पत्थर ले और सबसे पहले मोबाईल फोड।
टीचर: 'हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा' का मतलब बताओ?
पप्पू: जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की कोशिश करता है उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है।
बंता: कार्डियोलोजिस्ट और गब्बर सिंह में क्या समानता है?
संता: दोनो यही सलाह देते है कि तूने नमक खाया है अब गोली खा।
संता (टैक्सी ड्राईवर से): सिद्धिविनायक मंदिर जाओगे क्या?
टैक्सी ड्राईवर: हाँ साहब जाऊँगा।
संता: ठीक है, वापसी में मेरे लिए प्रसाद लेते आना।
टीचर: एक टोकरी में 10 आम थे, 3 सड़ गए तो कितने आम रहे?
पप्पू: 10
टीचर: वो कैसे?
पप्पू: जो सड़ गए वो भी तो आम ही रहेंगे। सड़ने से केले थोड़ी बन जायेंगे।



