sms

संता 14 दिनों से ससुराल में था!
सास: दामाद जी कब वापस जा रहे हो?
संता: क्यों?
सास: बहुत दिन हो गए!
संता: आपकी बेटी तो छ: छ: महीने मेरे यहाँ रहती है!
सास: वो तो वहाँ ब्याही गयी है!
संता: तो मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ!

sms

बंटी: यार काश, पढाई प्यार की तरह होती, अपने आप हो जाती!
पप्पू: अरे नहीं रे, काश प्यार पढाई की तरह होता और घरवाले पीट-पीट कर करवाते!

sms

संता: देख बेटा मैं तेरे लिए जूते लेकर आया हूं!
पप्पू: थैंक्स... पर इनका साईज तो बहुत बड़ा है!
संता: हाँ... पहनूंगा तो मैं ही, तुझे तो इनसे पीटूंगा, तेरी हरकतों की वजह से!

sms

बंता: लगता है ये कोरोना भारत में मनाये जाने वाले सभी त्यौहार देख कर ही जायेगा!
संता: ये तो फिर चला जायेगा, लेकिन कहीं विकास देखने की ज़िद्द कर बैठा तो फिर तो गए काम से!

sms

टीचर: गुरुत्वाकर्षण क्या है?
पप्पू: गुरुत्वाकर्षण यानि गुरु के प्रति आकर्षण जैसा कि मुझे पूजा मैडम के प्रति होता है!

sms

डॉक्टर: इसके पहले आपको कभी स्पॉण्डिलाइटिस से कोई समस्या हुई थी?
संता: हाँ, कई साल पहले!
डॉक्टर: कब... कैसी समस्या आई थी?
संता: स्कूल में, जब टीचर ने इसकी स्पेलिंग पूछी थी!

sms

पप्पू ने अपने पडोसी को फोन किया!
पप्पू: क्या आप घर बैठे-बैठे पैसा कमाना चाहते हैं?
पडोसी: हाँ, बिल्कुल!
पप्पू: तो अपना घर बेच दे!

sms

बंता: यह कोरोना किस वजह से होता है?
संता: कोरोना, टेस्ट करवाने से होता है!

sms

पप्पू: भैया टिंडा है?
सब्जी वाला: नहीं।
पप्पू: कभी लेकर इस गली में आना भी नहीं।

sms

टीचर: बारिश से पहले बादल क्यों गरजते हैं?
पप्पू: ताकि घर में अगर बेसन, प्याज़, मिर्च या दारू नहीं है तो ले आओ!

End of content

No more pages to load

Next page