टीचर: 'रौशनी' को किसी वाक्य में प्रयोग करो।
पप्पू: कमरे में अँधेरा है।
टीचर: पागल 'रौशनी' कहाँ है?
पप्पू: टीचर, बिजली गयी हुई है।
पठान की बीवी ड्राइवर के साथ भाग गयी।
सिंधी: अब क्या करोगे?
पठान: करना क्या है अब गाड़ी खुद चलाऊंगा।
संता: मेरी सास को कुत्ते ने काट लिया।
बंता: ये तो बहुत बुरा हुआ।
संता: हाँ, बेचारा कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया।
पठान ठेले वाले से खाने का सामान पैक करवा रहा था।
ठेले वाला: खान साहब, यहीं खा लो।
पठान: नहीं यार घर जाकर खाऊंगा, डॉक्टर ने कुछ भी बाहर खाने को मना किया है।
जीतो: आज के टैस्ट में पप्पू तुम्हारे कितने नम्बर आये हैं?
पप्पू: बंटी से 20 नम्बर कम।
जीतो: अच्छा बंटी के कितने नम्बर आये हैं?
पप्पू: 20।
संता ने एयरलाइन के ऑफिस में फ़ोन किया, रिसेप्शनिस्ट ने फ़ोन उठाया।
संता: चंडीगढ़ से मुंबई तक कितनी देर का सफर है?
रिसेप्शनिस्ट: एक मिनट सर।
संता ने फ़ोन काट दिया और बड़बड़ाया, "पी कर बैठी है, कमीनी।"
पप्पू: मम्मी, आज स्कूल में टीचर पूछ रही थी कि मेरे और कितने भाई-बहन हैं तो मैंने कह दिया कि मैं तो अपने मां-बाप की इकलौती संतान हूं।
जीतो: तो टीचर ने क्या कहा?
पप्पू: टीचर ने हाथ जोड़े और कहा, "शुक्र है भगवान का"।
बंटी: क्या कोई कार्ड देखकर भी भविष्यवाणी कर सकता है?
पप्पू: हां, कर सकता है।
बंटी: कौन?
पप्पू: मेरी माँ, वो मेरा रिपोर्ट कार्ड देखते ही बता देती हैं कि पिताजी के आते ही मेरी क्या गत बनने वाली है।
पठान: डॉक्टर साहब, आज सुबह से मेरे सिर में और पेट में दर्द हो रहा है।
डॉक्टर: कोई बात नहीं, यह लो एक गोली पेट दर्द के लिए और एक सिर दर्द के लिए। दोनों अभी खा लो।
पठान: लेकिन डॉक्टर साहब, खाने के बाद गोलियों को कैसे पता चलेगा कि किसको किस तरफ जाना है?
गर्लफ्रेंड (पप्पू से): तुम सब लड़के एक जैसे ही क्यों होते हो?
पप्पू: क्योंकि हम मेक-अप नहीं लगाते इसलिए।



