जीतो(गुस्से में): आपको पता है पड़ोसी के लड़के को गणित में 99 अंक आए हैं।
संता: 1 अंक कहाँ चला गया?
जीतो: वह हमारा लड़का जो ले आया।
भिखारी (बच्चे से): एक रुपए का सवाल है बच्चा।
पप्पू: गणित के मास्टर साहब बगल में हैं, उन्हीं से पूछ लो।
संता बंता को गुस्से से बोल रहा था।
संता: यार, जब मैंने तुझे खत लिखा था कि मेरी शादी में जरूर आना। तो तुम आये क्यों नही?
बंता: ओह यार, पर मुझे खत मिला ही नही।
संता: मैंने लिखा तो था कि खत मिले या ना मिले तुम जरूर आना।
अध्यापक: वर्तमान में लड़के आगे हैं या लड़कियां?
पप्पू: लड़कियां!
अध्यापक: वो कैसे?
पप्पू: क्योंकि लड़कियां आगे रहती हैं, तभी तो लड़के उनके पीछे चलते हैं।
पप्पू: डैडी जी! मैं आपको बता देता हूं, अगर इस साल भी मैं फेल हो गया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।
संता: खबरदार, अगर तूने आत्महत्या की तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।
जीतो: भईया, आज समोसे अच्छे नहीं बने हैं। कल वाले अच्छे थे।
समोसे वाला: क्या बात कर रही हैं बहन जी, यह कल वाले ही तो हैं।
बंता संता से: मेरा बेटा क्लास में फर्स्ट आया।
संता: अरे वाह! बहुत अच्छे, कैसे?
बंता: राजधानी एक्सप्रेस में।
पप्पू(अपने पिता से): पापा रावण कौन था?
संता(पप्पू को डांटते हुए): अरे इतना भी नहीं मालूम! तू स्कूल में क्या पढ़ता है? जा टेबल पर से 'महाभारत' उठा ला, मैं तुम्हे अभी बताता हूँ।
संता: बिना ऑक्सीजन के इंसान का जीना मुमकिन नहीं, इस अनमोल गैस की खोज 1773 में हुई थी।
बंता: तो फिर सन् 1773 के पहले लोग कैसे जीते थे?
पप्पू: पिता जी कोई आया है।
संता: कौन है?
बेटा: कोई मूंछ वाला है।
पिता: कह दो नहीं चाहिए।



