संता बंता से: आज मैंने 'पानी' को 'उल्लू' बनाया।
बंता: पानी को उल्लू? वो कैसे?
संता: ओये, सुबह मैंने पानी गरम किया और फिर ठंडे पानी से नहा लिया।
अध्यापिका: M.A.T.H.S की फुल फॉर्म क्या है?
पप्पू: मेरी. आत्मा. तुझे. हमेशा. सताएगी।
एक लड़की अचानक पप्पू से पूछने लगी: क्या मैं अभिनेत्री बन सकती हूँ?
पप्पू: हाँ।
लड़की: वो कैसे?
पप्पू: किसी फ़िल्म निर्माता से शादी कर लो।
जीतो संता से: एक काम करोगे जी मेरा। पप्पू को आज चिड़िया घर ले जाओगे।
संता गुस्से में था और बोला: मुझे क्या गरज पड़ी है? चिड़िया घर वाले अगर उसे चाहते हैं तो वे खुद आएं और उसे ले जाएं।
संता ने बंता से कहा: मैं अमेरिका जाने की सोच रहा हूँ।
बंता : बहुत बढ़िया। भला कितना खर्च हो जाएगा?
संता: एक पैसा भी नहीं। भला सोचने में पैसा कहाँ खर्च होता है।
अध्यापक पप्पू को : तुम आज स्कूल में देर से क्यों आए?
पप्पू: मिस, रास्ते में एक बोर्ड पर लिखा था "आगे स्कूल है, धीरे चलो" इसीलिए।
संता बंता से: मैं तो अपने सारे दोस्तों को भूल ही गया था, पर एक फ़िल्म देखी तो सब याद आ गए।
बंता: कौन सी फ़िल्म?
संता: 'कमीने'।
पप्पू ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम ब्लेड से अपने हाथ पर लिखा। थोड़ी देर बाद जोर से रोने लगा।
बंटी: क्यों रो रहा है पप्पू?
पप्पू: अरे यार, स्पेलिंग गलत हो गए, इसीलिए।
एक बुढ़िया सिनेमा हाल में कोल्ड-ड्रिंक की बोतल लेके बैठी थी। कभी 15 मिनट में मुँह को लगाती, तो कभी 20 मिनट में।
यह देखकर पास बैठे पठान को गुस्सा आ गया। उसने बुढ़िया से बोतल छीनी और पूरी एक घूट में पीकर बोला: ऐसे पीते हैं।
बुढ़िया: पर बेटा मैं तो पान थूक रही थी।
पप्पू बंटी से: तुझे लड़की फसानी आती है?
बंटी: नहीं।
पप्पू: नहीं आती तो सीख ले। पहले एक कागज़ का जहाज़ बना, फिर उसे क्लास में उड़ा, टीचर के पूछने पर लड़की का नाम लगा दे। बस, फंस गई लड़की।



