मोहब्बत नहीं तो मन कर देती, मेरी बीवी को बताने की क्या ज़रूरत थी?
पैसा आएगा चला जाएगा, खुशियाँ आएँगी चली जाएँगी, एक मोटापा ही सच्चा है जो एक बार आ जाये फिर कभी नहीं जाता!
पता नहीं कि ये कब सुनने को मिलेगा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें!
माँ तो सबकी अच्छी होती है फिर ये सास इतनी खतरनाक कहाँ से आती है!
मास्क लगाना ज़रूरी है! सरकार 12वीं से बचा सकती है, 13वीं से नहीं!
इस समय वही राजा है, जिसकी दुकान के पीछे भी दरवाज़ा है!
अच्छा हुआ प्राइवेट स्कूल बंद हैं! नहीं तो इन्होने ऐलान कर देना था कि मास्क और सैनिटाइज़र स्कूल से ही खरीदने पड़ेंगे!
पड़ोसन मिठाई देने आयी तो मैने पूछा: किस बात की खुशी है? पड़ोसन बोली: इस दुनिया में भगवान है। यह बात एक बार फिर साबित हो गयी! मैने पूछा: कैसे? कुछ समझ में नहीं आया! वह बोली: हमारे बंटी को उसके शिक्षक ने बहुत ही डांट के कहा था कि अगर ऊपर से भगवान भी आ जाए तो भी तू बोर्ड की परीक्षा में पास नहीं कर सकता! और देखो मेरा बच्चा बगैर परीक्षा दिये ही पास हो गया!
घनघोर बेइज़्ज़ती: दोस्त 1: भाई किसी ने मेरे नाम से Fake ID बना ली है, और पैसे माँग रहा है! देना मत! दोस्त 2: तू सामने आकर भी पैसे मांगेगा तो भी नहीं दूंगा!
हद हो गयी है, बैंक वालों ने खुद तो किराए पर ऑफिस लिया हुआ है और मुझे होम लोन के लिए फ़ोन पे फ़ोन किये जा रहे है!