sms

बहुत बुरा वक़्त आ गया है!
पति लड़ाई करके बाहर नहीं जा सकता और पत्नी मायके!

sms

जिस तरह चेचक को माता का दर्ज़ा मिला है, उसी तरह कोरोना को भी ससुर का दर्ज़ा मिलना चाहिए!
कम्बख्त ने सबके चेहरे ढकवा दिए!

sms

"आने दो शाम को तेरे पापा को"
एक यही खौफ था बच्चों को, लॉकडाउन में ये भी अब खत्म हो गया!

sms

चित्रकार: ऐसी तस्वीर बनाऊँगा कि आपको ऐसा लगेगा की पत्नी अभी बोल पडे़गी
आदमी: तो तू रहने दे भाई!

sms

पति-पत्नी की नोंक-झोंक का विषय भी बदल रहा है!
ढंग से पोंछा तो मार नहीं सकते, पता नहीं ऑफिस कैसे सँभालते होंगे?

sms

आपका व्यवहार ही आपको मर्द बनाता है,
बाकी मूछें, वो तो इस लॉकडाउन में सुशीला, बिमला और पिंकी को भी आ गयी हैं!

sms

आने वाली पीढ़ियों को हम कहानियाँ सुनायेंगे,
पुलिस हमें इसलिए मारती थी ताकि हम मर ना जायें!

sms

Result की स्पेलिंग को Rijalt लिखने वालों को भी 10th में 93-94% आये!
ये है दूसरी लहर का फायदा!

sms

अध्यापक की शादी होने पर छात्र ने मैसेज भेजा...
सर, शादी की बहुत बधाई, हमें उम्मीद है कि आप घर का गुस्सा क्लास में नहीं निकालेंगे!

sms

डॉक्टर: बताओ,क्या प्रॉब्लम है?
मरीज़: पता नहीं, कुछ सा लग रहा है, 2 दिनों से!
डॉक्टर: कोई फिल्म तो नहीं देखी!

End of content

No more pages to load

Next page