चुल्लू भर पानी में डूबने का तो बस मुहावरा ही रह गया! मास्क के कारण इंसान चुल्लू भर हवा में रहने को मज़बूर हो गया है!
दो साल पहले करीब 45 साल की एक खूबसूरत महिला ने मुझसे कहा था, "अंकल जरा साइड होना!" तभी मैं समझ गया था कि सृष्टि पर कोई बड़ा संकट आने वाला है!
दसवीं कक्षा के एक लड़के ने वुहान लैब में फोन करके पूछ लिया... दो साल तक ऐसे ही चलाओगे तो मैं ग्यारहवीं में साइंस ले लूँ क्या?
हज़ारों फेरे लगाए थे उसके मोहल्ले में, कोई सरकारी नौकरी वाला आया और सिर्फ सात फेरे लगा कर ले गया!
प्राचीन काल में इस समय में पत्नियाँ अपने मायके जाया करती थीं! वो भी क्या दिन हुआ करते थे! #गर्मीकीछुट्टियाँ
मुर्गा 220 रुपये किलो हो गया है! यही सही वक़्त है कि बर्ड फ्लू की अफवाह फैलायी जाये!
WHO एक ऐसी संस्था है जो विश्व की सभी भाषाओं में गाली खाती है!
पुरुष एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता है! और महिलायें दोनों कानों से सुनकर मुँह से निकाल देती हैं!
क्या कभी गौर किया है, कि शादी-ब्याह में जो जूता चुराने वाली लड़कियाँ होती हैं, उनमे एक प्रमुख होती है, जो मोल भाव करती है, वो अपने आप को महिष्मति साम्राज्य की राजमाता शिवगामी देवी समझती है!
बड़े मुश्किल दौर से गुज़र रहा हूँ यारो; शेविंग करवाऊँ तो बच्चा लगता हूँ और नहीं करवाऊँ तो चच्चा!



