अगर अंजान रास्ते में कोई अंजान व्यक्ति आपको कोई कुछ खाने को दे तो मेरे लिए भी ले लेना!
बहुत दिन हो गए बाहर का कुछ खाये हुए!
'फ़ोन चार्जिंग पे था' और 'फ़ोन साइलेंट पे था', इन दो बहानों को राष्ट्रीय बहाने घोषित कर देना चाहिए!
आज का ज्ञान: सच्चा दोस्त ही आपको सिर्फ दो बातें बताता है! 1. अंडा नॉन-वेज नहीं होता 2. बियर दारु नहीं होती
"तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम आज के बाद" इस गाने के माध्यम से कवि ये कह रहा है कि, मेहबूबा की गलियों में 20 पॉजिटिव केस मिले हैं! इसलिए वह घर पर रहेगा, सुरक्षित रहेगा!
समय समय की बात है!
कभी घर पर पड़े रहने वालों को निकम्मा कहा जाता था, और आज समझदार!
लॉकडाउन से घर में बोर हो गए हो तो लादेन को याद कर लो,
5 साल तक घर में छुपा था वो भी 3 बीवियों के साथ!
घर पर पत्नी झगड़ा भी करे तो घर से बाहर ना निकलें!
इज़्ज़त ही सब कुछ नहीं? जान है तो जहान है!
घर में रहें, सुरक्षित रहें!
मैंने अपने जीवन काल में इतने कच्छे नहीं खरीदे,
जितने एक साल में मास्क ख़रीद चुका हूँ!
कुंवारे भाईयों को मेरी सलाह है कि
शादी करनी है तो अभी कर लो, कोई भी धोखा नहीं होगा! सारे ब्यूटी पार्लर बंद हैं!
बाहर से लायी हुई सभी चीज़ें धोना ज़रूरी है!
ये सुनकर मैंने 2 किलो चीनी धो डाली!
बाद में मम्मी ने मुझे बहुत धोया!



