ऐसा लगता है इस वायरस ने भारत को अपने मामा का घर समझ रखा है! हर साल गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने चला आता है!
चालीस पार की स्त्री में कैल्शियम, आयरन की भले कमी हो लेकिन, एटीट्यूड कूट-कूट कर भरा होता है!
हालत ये हो गयी है कि अब तो कहीं 'डाउनलोड' भी लिखा हुआ हो तो 'लॉकडाउन' ही नज़र आता है!
पति: शुगर बढ़ गयी है! इसलिए डॉक्टर ने फीकी चाय पीने को कहा है!
पत्नी: अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी! लड्डू खा कर चाय पी लेना, फीकी लगेगी!
वायरस बुरी तरह फैल चुका है!
अभिवावकों से गुजारिश है कि मरने से पहले बच्चों की फीस जमा करा दें!
~ प्राइवेट स्कूल
अब्दुल की फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हो गयी। अब्दुल ने उसे इम्प्रेस करने के लिये लिखा ...
"चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो"!
थोड़ी देर में लड़की का जवाब आ गया!
आफताब ही हूँ अब्दुल भाई, फेक आईडी बनाई थी, फिर भी आपने पहचान लिया!
लाॅकडाऊन नहीं होगा, लेकिन कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे,
मतलब... "I Love You But As A Friend"!
काफी छानबीन के बाद पता चला है कि मोदी जी बंगाली हैं और उनका पूरा नाम 'मोदी सरकार' है!
आज का विचार:
अगर आपकी चुंबकीय पर्सनैल्टी के बावजूद भी कोई महिला आकर्षित नहीं हो रही है तो...
इसका मतलब उस महिला में आयरन की कमी है।
जिनके घर इस साल भी विवाह है, उनसे गुज़ारिश है कि
इस बार उन रिश्तेदारों को बुलाया जाये, जिन्हें पिछले साल नहीं बुलाया था!



