sms

जैसे पुराने ज़माने का 1 रुपया आज के 100 के बराबर है,
वैसे ही दसवीं-बाहरवीं में आये 40-45% आज के 90-95% माने जायें!

sms

पति: वैक्सीन लगवा ली?
पत्नी: हाँ लगवा ली!
पति: फेसबुक पर तो फोटो अपलोड करी नहीं तुमने!
पत्नी: फोटो तो खींच ली है... पर जब 30 साल वालों की बारी आएगी, तब अपलोड करूँगी!

sms

घर में जल्दी सो कर उठे लोगों के पास एक ही काम होता है!
जो आराम से सो रहा है उसे जगाना!

sms

मुझे जब सफलता की चाबी मिली तो मैंने तुरंत 4 डुप्लीकेट और बनवा ली!

sms

कोरोना का बायोडाटा
नाम - कोरोना वायरस
वैज्ञानिक नाम - COVID 19
जन्म स्थान - चीन
प्राप्ति स्थल - भारत के सभी राज्य जहाँ चुनाव न हो
आकार - बहुत छोटा
प्रेम - स्कूल और स्कूली बच्चों से
नफरत - चुनाव और नेता से
प्रिय भोजन - कर्मचारियों का DA
प्रिय माह - मार्च से जून तक
सबल पक्ष - मारता कम है, घसीटता ज्यादा है
दुर्बल पक्ष - सरकार के आदेशानुसार चलता है!

sms

हमारे दौर में बच्चे, बचपन से ही आत्मनिर्भर थे!
अपने स्कूल रिपोर्ट कार्ड में खुद ही साइन कर लेते थे!

sms

जब अंजान और सुंदर लड़कियां, हम जैसे लड़कों को भईया बोलती हैं तो क्या वो
मानवधिकारों का हनन नहीं करती!

sms

इंजीनियरिंग करने के बाद MBA करना उतना ही ज़रूरी है जितना
ये काली आँखें-आँखें गाने में तू रु रु, तू रु रु है!

sms

आज का ज्ञान:
दुनिया में केवल आदमी ही मूर्ख होता है, इसलिए 'मूर्खनी' शब्द बना ही नहीं!

sms

माना कि प्यार में बहुत ताकत होती है लेकिन...
सरकारी नौकरी से थोड़ी कम!

End of content

No more pages to load

Next page