
पुरानी फिल्मों के विलेन बड़े ही सभ्य और धैर्यवान होते थे! बंदूक हाथ में लेकर कहते थे, अब तुम मरने के लिए तैयार हो जाओ!

आज का ज्ञान: दांतों की लम्बी आयु के लिए एक अच्छा टूथपेस्ट ही नहीं बल्कि... सबसे मधुर व्यव्हार रखना भी ज़रूरी होता है!

जिस दोस्त की शादी में जी जान लगाकर नाचे थे! वो नालायक अपनी बीवी को एल्बम दिखाते हुए बोला, "शराबी हैं साले!"

ग्राहम बेल ने जब फोन का अविष्कार करने के बाद फोन पर पहली कॉल कर पूछा कैसे हो? तो आगे से आवाज़ आयी, "सब बढ़िया, तुम बताओ!"

वैसे तो गर्म कॉफ़ी पीने के बाद आइसक्रीम खाना ठीक नहीं मगर आप अगर किसी शादी में आये हो तो वहाँ सब चलता है!

पति: एक साथ दो गोली क्यों खायी? पत्नी: उस पर 'DOLO' लिखा है!

इश्क़ का समंदर ऐसा क्यों होता है? कि जो डूब गया वो आशिक, जो बच गया वो दीवाना और जो तैरता रहा वो पति!

अब एग्जाम भी मोबाइल पर होने चाहिए! क्योंकि राइटिंग से ज़्यादा तो हमारी टाइपिंग स्पीड है!

हमारे यहाँ की बिमारियों के नाम सुन कर कभी-कभी विदेश से आये डॉक्टर भी बेहोश हो जाते हैं! जैसे पेट में गुड़-गुड़ होना!

बात ना सुनते हुए भी हाँ में सिर हिलाना वो तकनीक है, जिसने इस देश में बहुत सारी शादियों को बचा रखा है!