sms

कोरोना भी पत्नी जैसा है।
पहले लगा था कि कंट्रोल कर लेंगे, अब पता चला कि हमें ही इसके साथ एडजस्ट करके रहना पड़ेगा।

sms

भारत में पैदा होने के कई फायदे हैं।
आप किसी लायक ना होते हुए भी शादी के लायक हो जाते हैं।

sms

पति: सुनती हो, कहाँ हो?
पत्नी: आपके दिल में।
पति: तुम्हें समझाया है ना, जब तक कोरोना वायरस का चक्कर खत्म ना हो जाए, भीड़-भाड़ वाली जगह पर मत जाओ?

sms

आदमी शादी के पहले 'गर्मजोशी' में,
शादी के कुछ दिनों तक 'मदहोशी' में,
उसके बाद पूरा जीवन 'खामोशी' से रहता है।

sms

अरेंज मैरिज में तलाक कम क्यों होते हैं?
जो अपनी मर्जी से शादी तक ना कर पाये वो तलाक क्या ख़ाक लेंगे।

sms

हर बीवी की ख्वाहिश:
पतली भी रहूं और अपने पति पर भारी भी रहूं।

sms

शक की हद:
मैं ऑफिस से लौट के आया और पड़ोसन भी उसी समय मायके से आयी,
दोनों को साथ में सीढ़ी चढ़ते देख कर पत्नी बोली, "लेने गए थे क्या?"

sms

पति: क्या बना रही हो?
पत्नी: 5 महीने से आप जो बगैर धुला मास्क पहन रहे थे, उसी को पानी में उबालकर यह वैक्सीन बना रही हूँ!

sms

पत्नी फूट फूट कर रोते हुए बोली, "इस लॉकडाउन की वजह से मेरी हैसियत एक नौकरानी जैसी हो गयी है।"
पति: भाग्यवान... बर्तन मैंने धोए, कपड़े मैंने धोए, झाड़ू-पोंछे से लेकर घर का हर काम मैंने किया, तो तू कैसे नौकरानी हो गयी?
पत्नी: नौकर की बीवी तो नौकरानी ही हुई ना!

sms

पति: मुझे एक मीठा नींबू पानी का गिलास और बना दो!
पत्नी: मगर अभी तो दिया था!
पति: वो मैं भूल से पानी समझ कर पी गया!