आज का ज्ञान:
घर में पति के "विचार" को उतनी ही जगह मिलती है जितनी...
थाली में रखे "आचार" को!
पत्नी: मैं कैसी दिख रही हूँ!
पति: तुम भी ना बस मुझसे झूठ बुलवाने की क़सम खाई हुयी है!
पत्नी का प्रेम:
ऑल-आउट लगा कर सोया करो, मैं नहीं चाहती कि मेरे हिस्से का खून भी तुम्हारा मच्छर पिये!
पिंकी: मम्मी ये महिलायें हाथों पे मेहँदी लगवाते समय अपने पति का नाम हथेली पर क्यों लिखवाती हैं?
जीतो: वो इसलिए ताकि उनके पति उनकी मुट्ठी में रहें!
शिष्य: स्वामी जी ऐसी महिला को क्या कहते हैं? जो सुंदर हो, सुशील हो, बुद्धिमान हो, पति को समझती हो और उससे लड़ती ना हो!
स्वामी जी: मन का वहम कहते हैं बेटा, मन का वहम।
आज का ज्ञान:
एक औरत आपके साथ ग़रीबी में रह लेगी! आपके साथ परेशानी में रह लेगी!
लेकिन आपके साथ बिना लड़ाई किए नहीं रहेगी!
पति: अब मैं तुम्हें कभी झगड़ा करने का मौका नहीं दूंगा।
पत्नी: तुम मुझे क्या मौका नहीं दोगे! मैं तुम्हारे दिए मौके की मोहताज नहीं हूँ!
शादीशुदा आदमी सब कुछ भूल सकता है लेकिन घर पर मोबाइल नहीं!
कोई बता सकता है कि...
जब पत्नी बच्चों को डांटती है तो बीच-बीच में टेढ़ी नज़र से पति को क्यों देखती है?
शादी से पहले सारे मर्द 4G होते हैं!
शादी के बाद बीवी इतना ए.जी, ओ.जी, लो.जी, सुनो जी करती हैं कि उनका सारा डाटा ख़तम हो जाता है!
फिर वो बीवी के वाईफाई पे ज़िंदा रहते हैं!