sms

अर्ज़ किया है, सोच समझ के न की शादी जिसने उसने जीवन बिगाड़ लिया,
और चतुराई से की शादी जिसने उसने भी क्या उखाड़ लिया।

sms

पत्नी: सुनो जी, मैंने नए डिटर्जेंट से अपना नया सूट धोया और वह छोटा हो गया, अब क्या करूँ?
पति: उसी डिटर्जेंट से नहा भी ले। फिट आ जाएगा।

sms

पत्नी: सोचो अगर मैं ना होती, तो तुम्हारा क्या होता?
पति: भला!

sms

पत्नी: कैसी लग रही हूँ मैं आज?
पति: अच्छी लग रही हो।
पत्नी: एक शेयर कहो ना मेरे लिए।
पति: ये जो लग रही हो तुम इतनी प्यारी, इस पर लग जाती है तनख्वाह मेरी।

sms

पत्नी: मुझसे कितना प्यार करते हो?
पति: बहुत!
पत्नी: क्या मेरे लिए तारे तोड़ कर ला सकते हो?
पति: नहीं!
पत्नी: क्यों?
पति: कल बोर्ड पर पढ़ा था, कि तारों से दूर रहें, वर्ना करंट लग सकता है!

sms

पत्नी: सुनो जी, अगर आपके बाल इसी रफ़्तार से झड़ते रहे तो मैं तुम्हें तलाक दे दूंगी।
पति: हे भगवान! और मैं पागल इनको बचाने की कोशिश कर रहा था।

sms

पत्नी: मैं तुमसे नाराज़ हूँ।
पति: अब, मैंने क्या किया?
पत्नी: तुमने Sorry बोलकर, मेरे लड़ाई के मूड का सत्यानाश कर दिया।

sms

बीवी को थप्पड़ मार कर पति बोला, "आदमी उसी को मारता है जिससे वो प्यार करता है।
फिर बीवी ने 4 थप्पड़, 6 लातें, 8 डंडे मार कर धो डाला और बोली, "आप क्या समझते हैं मैं आपसे प्यार नहीं करती।"

sms

पति: अरे रात को मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाओ ब्लास्ट हो जायेगा।
पत्नी: आप टेंशन मत लो मैंने बैटरी निकाल दी है।

sms

पत्नी: आपने कल बहुत अधिक पी रखी थी।
पति: नहीं कुछ ज़्यादा नहीं पी थी।
पत्नी: फिर क्यों आप नल के पास बैठ कर नल को बोल रहे थे रो मत सब ठीक हो जायेगा।

End of content

No more pages to load

Next page