आधी रात को लड़के तो चलो दारू के नशे में Emotional शायरी पेलते हैं पर लड़कियां बिना पिये ही ऐसा करती हैं, उसका कोई मुकाबला नही है।
कुछ अध्यापक हमारी बड़ी से बड़ी गलती पे भी हमें इसलिए नहीं मारा करते थे,
क्योंकि हमें पता था कि उनका लफड़ा कौन सी मैडम से चल रहा है।
लड़के: उधर देख तेरी भाभी जा रही है।
लड़कियाँ: उधर देख तेरा ATM कार्ड जा रहा है।
इश्क़ तो बातों से होता है,
शक्ल से तो Arrange Marriage होती है।
लड़का अगर ब्रांडेड कपडे पहने हुए, महंगा मोबाइल रख के, स्पोर्ट्स बाइक पे आकर बीड़ी खरीद के जाए तो
समझ जाओ इंजीनियरिंग स्टूडेंट है।
व्यायाम, शराब ना पीना, शाकाहारी होना आपकी उम्र में कुछ और साल तो जोड़ सकता है
पर ध्यान रहे ये साल आपके बुढ़ापे के जुड़ेंगे ना कि जवानी के।
250 रुपये की क्रीम, आईलाइनर, लिपस्टिक और फेसवाश etc. ये नाटक करने की क्या ज़रुरत है।
जब बाहर जग्गा डाकू की तरह मुँह बाँध के ही निकलना है।
जब भी किसी रेस्टोरेंट या गार्डन में जाता हूँ और कपल्स को बैठे हँसते हुए देखता हूँ कसम से एक ही बात मन में आती है, ये सब रोयेंगे सब के सब।
पढ़ ले नालायक!
कुछ नहीं रखा फोन और फालतू बातों में... यही वक़्त है कैरियर बनाने का।
अगर आपने ये डायलॉग कभी भी नहीं सुना तो आपका जीवन बेकार है।
वो जो आप खाना खाकर हाथ धोने के बाद रुमाल से हाथ पोंछने के बजाये पीछे पैंट पे पोछतें हैं न,
वही आपके शुद्ध हिंदुस्तानी होने का प्रमाण है।



