कौन कहता है सिर्फ दिल जलता है, कभी...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
धूप में खड़ी बाइक पर बैठ कर देखो।
घर की रौनक बेटियों से ही होती है, हम लड़के तो बाजार से धनिया, पुदीना और दहीं लाने के लिए ही दुनिया में आये हैं।
कमाल के दिन थे वो भी जब मैडम मुर्गा हमें बनाती थी, और Exam में अण्डे खुद देती थी।
सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से ज़रूर बात करें,
क्योंकि ज़हर ही ज़हर को मारता है।
लोग कुछ दिन सिगरेट शराब पीते हैं और आदत लग जाती है।
हमको देखो, बचपन से पढाई कर रहे हैं, लेकिन आज तक आदत नहीं लगी।
खुद पर कंट्रोल होना चाहिए।
गर्मी का दोहा
पंखा देखते रात गई, आई ना लेकिन लाईट।
मच्छर गाते रहे कान में, पार्टी आल नाईट।।
मैनेजर: क्या आप रिस्क उठाते हैं?
लड़का : मेरा मोबाईल देख..
ना screengaurd ना back cover..
अब इससे बड़ा कोई रिस्क हो सकता है क्या ?
आगरा का ताजमहल गवाह हैं इस बात का कि...
औरत जीते जी ही नहीं, मरने के बाद भी आदमी की जेब खाली करवा सकती है!
ब्रेकअप का दर्द उस लड़की से जा के पूछो...
.
.
.
.
.
.
जिसे खुद अपने पैसों का रिचार्ज करवाना पड़ रहा हो।
यहाँ खुदा है, वहाँ खुदा है,
आस पास खुदा ही खुदा है,
जहाँ खुदा नहीं है...
.
.
.
.
.
.
.
.
वहाँ कल खुदेगा।
~ नगरपालिका



