इंसान की समझ बस इतनी है।
जब जानवर कहा जाये तो नाराज़ हो जाता है और जब शेर कहा जाये खुश हो जाता है।
हालाँकि शायद शेर भी जानवर ही होता है।
कुछ छोटे बच्चे तो इतने 'Cute' होते हैं कि उन्हें देखने के बाद...
.
.
.
.
.
.
.
.
उनकी 'Mummy' को देखने का मन करता है।
मोदी एक साल में तीन बार ओबामा से मिल लिए, इतनी जल्दी तो दिल्ली में रहने वाला आदमी अपनी मेरठ वाली बुआ से नही मिल पाता है।
अब तो ओबामा के बच्चे भी मोदी को 'दिल्ली वाले ताऊ' बोलने लग गए हैं।
दुनिया में अभी उतनी बुराई नही फैली है जितना हम और आप सोच रहे हैं
.
.
.
.
.
.
.
समोसे के साथ मीठी और तीखी चटनी अभी भी फ्री ही मिल रही है।
दुनिया में इंटरनेट की स्पीड के मामले मे भारत का 115वां स्थान है और इतनी घटिया स्पीड होने के बावजूद अनगिनत
अफवाहें फ़ैलाने में भारत का पहला स्थान है।
स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, "समझदार आदमी से की गयी कुछ मिनट की बात हज़ारो किताबे पढ़ने से कहीं बेहतर होती है।" आपके पास मौका है...
.
.
.
.
.
.
.
.
मैं Online हूँ!
मुक़द्दर में रात की नींद नही तो क्या हुआ,
हम भी मुकद्दर के सिकन्दर हैं...
.
.
.
.
.
.
दोपहर को सो जाते हैं।
आज का ज्ञान:
हम चाहें कितने भी बड़े कान्वेंट स्कूल में पढ़ लें, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर...
गालियाँ हम अपनी मातृ भाषा में ही देते हैं।
शादी और सगाई के बीच कुछ दिनों का अंतराल क्यों रखा जाता है?
ताकि कोई यह न कह सके कि मुझे हादसे से बचने का मौका नहीं दिया गया!!!
लड़का स्पीडब्रेकर ले ऊपर से गाडी निकालेगा या साइड से ये उसपे डिपेंड करता है कि,
पीछे दोस्त बैठा है या गर्लफ्रेंड!



