बीवी मायके गयी हो और राशिफल में लिखा मिले - "आज प्रेम संबंध मधुर रहेंगे" तो न चाहते हुए भी ज्योतिष पर विश्वास बढ ही जाता है।
एक इंजीनियर रिक्शा वाले से: भाई खाली हो क्या?
रिक्शा वाला: हाँ साहब बिलकुल खाली हूँ।
इंजीनियर: चलो आओ फिर ताश खेलते हैं, मैं भी खाली हूँ।
बंदर पेड़ों पर क्यों सोते हैं?
.
.
.
.
.
.
.
.
.
चलो जाने दो यार, तुम्हारा निजी मामला है। तुम कहीं भी सो सकते हो, मुझे क्या!
एक ही प्रश्न के दो जवाब:
माँ: जा रेड लेबल ले के आ।
बेटा: आधा किलो या एक किलो?
पापा: जा रेड लेबल ले के आ।
बेटा: क्वार्टर या हाफ?
सुनो
महसूस करो
बादल की ग़रज़
बिजली की चमक
बारिश की एक-एक बूँद
तुमसे चीख-चीख कर कह रही है,
.
.
.
.
.
.
.
.
नहा ले, नहा ले।
आज भी लोग हमारी इतनी इज्जत करते हैं कि;
.
.
.
.
.
.
.
.
.
हम जिसे मैसेज करते हैं वो सिर झुकाकर पढ़ते हैं।
कल 2 लोगों को बेवकूफ बनाया;
पता कैसे?
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
बिल्कुल ऐसे ही।
पता चला है कि 100 लड़कियो ने फाँसी लगा ली और 50 ने नस काट ली और 15 लड़कियाँ बेहोश हो गयी, क्योकि...
.
.
.
.
.
.
.
.
किसी ने मेरी शादी की झूठी खबर फैला दी थी।
साँस रोक कर तुझे छूने की कवायद,
और हल्का सा छू कर ख़ुशी खुशी लौट आना,
जैसे सारा जहाँ जीत लिया
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
रोमांटिक शायरी नही है, कब्बडी की परिभाषा है।
फिर से पढों समझ आएगा, मोहब्बत के मरीज़ो।
पैसा बिस्तर दे सकता है... नींद नहीं;
पैसा भोजन दे सकता है... भूख नहीं;
पैसा अच्छे कपडे दे सकता है... सुंदरता नहीं;
पैसा ऐशो आराम के साधन दे सकता है... सुकून नहीं;
इसलिए आप सभी अपना अपना पैसा...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
मेरे नाम ट्रांस्फर करके संन्यास ले लें।



