जो लोग घर को ताला लगाने के बाद दुबारा खींच कर देखते हैं,
वो कभी किसी पर भरोसा नही कर सकते हैं!
आज का खुरापाती ज्ञान
बकवास करने से मन हल्का हो जाता है और सुनने वाले का सर भारी! इसे विज्ञान में ऊर्जा स्थानांतरण कहते हैं!
आखिर मेरी मेहनत रंग लायी,
आज उसका रिप्लाई आया!
भाई तुम बातें तो अच्छी करते हो, पर मैं खुद लड़का हूँ!
लड़के वाले: लड़की खाना बनाना तो जानती है ना?
लड़की वाले: जी नहीं, लेकिन ऑनलाइन खाना मंगवाने के लिए कौन से एप्प पे कितना डिस्काउंट मिलेगा ये अच्छी तरह जानती है!
स्कूलों में कम से कम 1 से 100 तक हिंदी गिनती अनिवार्य की जाना चाहिए!
बताना पड़ता है नई पीढ़ी को कि 'उनसढ़' यानि '96' होता है!
मोहल्ला क्रिकेट में कमजोर लड़के को एक ही शर्त पर खिलाया जाता है कि गेंद जब भी नाली में जायेगी उसी को निकालकर लानी है!
ज़िन्दगी खूबसूरत है मुस्कुरा दीजिये,
.
.
.
.
.
.
.
.
अगर कोई तंग करे तो चमाट मार दीजिये!
मर्दाना कमजोरी के इलाज पर रंगी हुई है शहर की दीवारें,
और लोग कहते हैं कि 'औरतें कमज़ोर' हैं।
पतले लोगों की आधी ज़िन्दगी तो ये सुनने में ही निकल जाती है कि कुछ खाया पिया करो!
कुछ दिन पहले पड़ोसन को पांच हज़ार उधार दिए,
आज जब मैंने पैसों की बात की तो कहती है तुम बहुत स्मार्ट लगते हो सच्ची रे!



