डव से नहा कर क्या करना है
एक दिन तो सभी को मरना है!
कुछ दिन तो ख़ुशी से जी लो,
अगले जन्म तो फिर जॉनसन बेबी से स्टार्ट करना है!
बेवफा तक तो ठीक था लेकिन जाते जाते अपनी सहेलियों से भी ब्लॉक करवा गई!
जब एक दिल था तब तक मोहब्बत भी एक से थी!
अब दिल टूट गया है तो जितने टुकड़े उतनी मोहब्बत!
भारतीय पुरुषों की एक अद्धभुत इच्छा पत्नी संस्कारों वाली और पड़ोसन खुले विचारों वाली होनी चाहिए!
आज का ज्ञान
लड़को को दारू और लड़कियों को मेकअप चढ़ जाता है तो
मुँह से बस अंग्रेजी ही निकलती है।
अध्यापिका : एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा।
सब जीव नष्ट हो जाएगा, पृथ्वी तबाह हो जाएगा।
पप्पू : मैडम जी... उस दिन टूशन आना है क्या ?
अगर दिन का 1 GB कम पड़ता है तो
पक्का तुम भयंकर बेरोजगार हो।
पति पत्नी में भयंकर वाक् युद्ध हुआ।
पति (गुस्से में ) : मैं पति पद से इस्तीफा देता हूँ।
पत्नी : वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहिये।
आज का दिव्य ज्ञान
जब बच्चा हनी सिंह का गाना छोड़ कर अरिजीत सिंह के गाने सुनने लगे तो
समझ लीजिये पूछने का समय आ गया है। बेटा क्या नाम है उस लड़की का।
वो हम भारतीयों का बस नहीं चलता वरना टूथपेस्ट की तरह
गैस सिलेंडर को तोड़ मरोड़ के बची कूची गैस भी निकाल लें।



